हिमाचल में हाई बीम पर गाड़ी चलाना पड़ेगा भारी, खतरनाक ड्राइविंग मानी जाएगी

by | Feb 5, 2026 | News

Feb 5, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

हिमाचल प्रदेश पंजाब से हिमाचल जाने वाले वाहन चालकों के लिए यह जरूरी खबर है। हिमाचल प्रदेश में रात के समय बेवजह हाई बीम जलाकर वाहन चलाने पर अब सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत हाई बीम के गलत इस्तेमाल पर कड़ा रुख अपनाने के आदेश जारी किए हैं।

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से यह फैसला बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए लिया गया है। अब रात में हाई बीम पर वाहन चलाना सामान्य गलती नहीं माना जाएगा, बल्कि इसे खतरनाक ड्राइविंग की श्रेणी में रखा जाएगा। पहाड़ी इलाकों की सड़कें संकरी और मोड़दार होती हैं। ऐसे में सामने से आने वाले वाहन की तेज रोशनी चालक की आंखों को कुछ पलों के लिए चौंधिया देती है।

इन कुछ सेकंडों में वाहन का नियंत्रण बिगड़ सकता है। इससे खाई में गिरने, आमने-सामने टक्कर होने या पैदल चल रहे लोगों और दोपहिया चालकों के घायल होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी खतरे को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है।

नए निर्देशों के अनुसार नियम तोड़ने वालों पर एक हजार से पांच हजार रुपये तक का चालान किया जा सकता है। गंभीर मामलों में चालक का लाइसेंस भी निलंबित किया जा सकता है। बार-बार नियम तोड़ने पर जुर्माना और सजा दोनों बढ़ सकती हैं। पुलिस ने साफ कहा है कि पहाड़ी रास्तों पर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जालंधर में दिल दहला देने वाली वारदात, नशे में पिता ने पांच साल की बेटी की हत्या की

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch