श्री दरबार साहिब के सेवादार अब नई वर्दी में आएंगे नजर

by | Feb 5, 2026 | States

Feb 5, 2026 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब की मर्यादा, परंपरा और सेवा व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने के लिए सुरक्षा सेवा दल के सेवादारों की वर्दी में अहम बदलाव किया गया है। इस निर्णय के तहत अब श्री दरबार साहिब में तैनात सेवादार दो रंगों की वर्दी—पीली और गहरे नीले रंग—में दिखाई देंगे।

जानकारी के अनुसार सेवादार सप्ताह में बारी-बारी से दो-दो दिन अलग-अलग रंग की वर्दी पहनेंगे। जब वर्दी पीले रंग की होगी, तब पगड़ी नीले रंग की होगी, जबकि नीली वर्दी के साथ पीली पगड़ी पहनी जाएगी। इस रंग संयोजन से सेवादारों की पहचान आसान होगी और परिसर की सुंदरता भी बढ़ेगी।

नई वर्दी के दोनों कंधों पर खंडे की कढ़ाई की गई है, जो सिख परंपरा और पहचान का प्रतीक है। छाती पर स्पष्ट अक्षरों में “श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर” लिखा गया है। इसके साथ सेवादार सफेद रंग का हज़ूरिया पहनेंगे, जो मर्यादा और पवित्रता का संकेत माना जाता है।

सेवादारों को कमरकस के लिए विशेष कपड़े की बेल्ट और पगड़ी पर सजाने के लिए खंडे भी प्रदान किए जाएंगे। नई वर्दी से सेवादार पहले से अधिक अनुशासित, प्रभावशाली और दर्शनीय स्वरूप में नजर आएंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां! घूमने का बना शानदार मौका, जानें कब-कब रहेंगे अवकाश

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पंजाब में 31 जुलाई से लगातार तीन दिन की छुट्टियों का लंबा वीकेंड मिलने जा रहा है। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों, छात्रों और अन्य लोगों को आराम के साथ-साथ यात्रा का भी बेहतरीन अवसर...

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

पंजाब की ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ पर बड़ा दावा! 72.56 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन, 1 अगस्त को आएगी अगली किस्त

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं को पंजाब के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 'मावां धीयां सत्कार योजना' के तहत...

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

पंजाब में बारिश का बड़ा अलर्ट! 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

उत्तर भारत में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत दिलाई है। 27 से 29 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट...

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर! अकाली दल के युवा नेता हनीश बंसल समर्थकों समेत AAP में शामिल

पंजाब की राजनीति में शुक्रवार को एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। मानसा से शिरोमणि अकाली दल (बादल) के जिला यूथ प्रधान हनीश बंसल ने अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। इसे मानसा जिले में AAP के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त और अकाली दल...

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, भारी बारिश से कटरा में फंसे हजारों श्रद्धालु

विश्व प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी की पवित्र यात्रा शुक्रवार को लगातार छठे दिन भी अस्थायी रूप से स्थगित रही। जम्मू-कश्मीर के त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और प्रतिकूल मौसम के कारण प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा...

Get In Touch
close slider

Get In Touch