फगवाड़ा को आदर्श शहर बनाने के लिए हरनूर मान की बैठक, शहर के विकास और संगठन की मजबूती पर जोर

by | Aug 12, 2025 | News

Aug 12, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और हलका इंचार्ज फगवाड़ा हरनूर सिंह (हरजी) मान ने आज शहर के विकास और संगठन की मजबूती के लिए पार्षदों, चेयरमैनों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक की।

 

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधानसभा हलका इंचार्ज फगवाड़ा हरनूर सिंह (हरजी) मान ने सोमवार को नगर निगम फगवाड़ा के कांफ्रेंस हाल में शहर के सभी पार्षदों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ आप नेता जोगिंदर सिंह मान, मेयर रामपाल उप्पल, जिला प्रधान सरबजीत सिंह लुबाना, जिला यूथ प्रधान रणजीत सिंह फतेह, डिप्टी मेयर विक्की सूद, मार्केट कमेटी चेयरमैन तविंदर राम, योजना बोर्ड की पूर्व चेयरपर्सन ललित सकलानी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।

हरजी मान ने कहा कि पंजाब सरकार के सहयोग से फगवाड़ा के हर वार्ड का सर्वांगीण विकास हो रहा है और साथ ही संगठन के नेता व कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए भी निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जाए और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।

बैठक का उद्देश्य और संकल्प (Background)

हरनूर मान ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार आम लोगों की सेवा को समर्पित है और सभी के सहयोग से फगवाड़ा को विकास की दृष्टि से आदर्श शहर बनाया जाएगा।

बैठक में पार्षदों, पार्टी वर्करों और विभिन्न बोर्डों के सदस्यों ने भी विचार रखे और शहर के विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन दिया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

अमेरिका से गांव लौट रहे दंपति की दर्दनाक हादसे में मौत

पंजाब के पट्टी क्षेत्र से जुड़े एक दंपति की हरियाणा के पानीपत के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों अमेरिका से अपने पैतृक गांव मरगिंदपुरा लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व सरपंच रणजीत सिंह और उनकी पत्नी सतिंदर कौर अमेरिका...

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

दोस्ती का भरोसा तोड़ा, महिला से दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोप

पंजाब के लुधियाना में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने परिचित युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हरजिंदर...

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

200 रुपये की टिकट से चमकी किस्मत, जीरकपुर का सिक्योरिटी गार्ड बना करोड़पति

मोहाली के जीरकपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करने वाले एक व्यक्ति की किस्मत अचानक चमक गई। पंजाब स्टेट लॉटरी में उसने डेढ़ करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर सबको हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार पंचकूला जिले की रायपुर रानी तहसील के गांव मौली निवासी कपिल ने 200...

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

नैंसी ग्रेवाल मौत मामला: मां ने वीडियो जारी कर मांगी माफी, कहा– सदमे में ले लिए कई नाम

मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी ग्रेवाल की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस मामले में अब नया मोड़ तब आया जब नैंसी की मां ने उनकी सोशल मीडिया आईडी से एक भावुक वीडियो साझा करते हुए पहले लगाए गए आरोपों को लेकर माफी मांग ली। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो...

Get In Touch
close slider

Get In Touch