ग्रामीण इलाकों में दो लिंक सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत, हरजी मान ने दिया विकास का भरोसा

by | Oct 13, 2025 | News

Oct 13, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज हरनूर सिंह (हरजी) मान ने आज ग्रामीण विकास को बढ़ावा देते हुए क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण लिंक सड़कों के निर्माण कार्य की शुरुआत की।

पहली सड़क गांव रिहाना जट्टां से लुटेरा खुर्द (जालंधर) तक 2 किलोमीटर लंबाई में बनाई जा रही है, जिस पर 62.42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दूसरी सड़क होशियारपुर रोड फगवाड़ा से मीरापुर गुजरातां होते हुए डुमेली तक 3.80 किलोमीटर तक बनाई जाएगी, जिस पर 45.33 लाख रुपये की लागत आएगी।

इस पूरी परियोजना की कुल लागत 1 करोड़ 7 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है।

ग्रामीण विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: हरजी मान

इस अवसर पर हरजी मान ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि विधानसभा हलके के हर गांव की संपर्क सड़कों की मरम्मत और जरूरत पड़ने पर पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आधे-अधूरे पड़े विकास कार्यों को भी जल्द शुरू किया जाएगा और गांवों में समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कई गांवों के सरपंच और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें गुरशिंदर सिंह (सरपंच रिहाना जट्टां एवं ब्लॉक कोआर्डिनेटर किसान विंग), नरिंदर सिंह (सरपंच माधोपुर एवं अध्यक्ष पंचायत यूनियन फगवाड़ा), बूटा सिंह (रिहाना जट्टां), बचंत सिंह (सरपंच डुमेली), देसराज (सरपंच मीरापुर), महंगा सिंह (पूर्व पंच), मनजीत सिंह (डिप्टी), गुरदेव सिंह, अमनिन्द्र सिंह (ब्लॉक प्रधान), सरिश कुमार (ब्लॉक प्रधान), जतिंदर सिंह (पीडब्ल्यूडी) आदि शामिल रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

‘न कैश, न पेपर लीक, सिर्फ मेरिट’— मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का विपक्ष पर बड़ा हमला

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में पेपर लीक के आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए दावा किया कि उनकी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में एक भी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी सिफारिश, बिना रिश्वत और केवल मेरिट...

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

Punjab Weather Alert: पंजाब-चंडीगढ़ में पहली बार रेड अलर्ट, 2 अगस्त तक भारी बारिश का खतरा

पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पहली बार पंजाब और चंडीगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।...

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

विपक्ष के पास मान सरकार के खिलाफ कोई असली मुद्दा नहीं, काम के दम पर फिर जनादेश मांगेगी AAP: बलतेज पन्नू

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के स्टेट मीडिया इंचार्ज एवं महासचिव बलतेज पन्नू ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार के कामकाज ने विपक्ष को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि बार-बार गलत...

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

AAP का बड़ा दांव! पंजाब संगठन में बड़ा फेरबदल, कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य स्तर पर नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (State Vice President) नियुक्त किया गया है, जबकि तीन...

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

बड़ा एक्शन: पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के खिलाफ NIA कोर्ट का गैर-जमानती वारंट जारी

जालंधर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवदीप सिंह उर्फ रोजर संधू के घर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने बड़ा कदम उठाया है। मोहाली स्थित स्पेशल NIA कोर्ट ने इस मामले में पाकिस्तानी आतंकवादी एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शहजाद भट्टी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch