हिमाचल के कई जिलों में कोल्ड वेव का अर्लट, पंजाब में भी बड़ेगी ठंड

by | Dec 18, 2024 | National

Dec 18, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने वाला है। अगले चार से पांच दिनों में बारिश या बर्फबारी की कोई चेतावनी नहीं है। प्रदेश का दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। आने वाले दिनों में कुछ जिलों में कोल्ट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम साफ रहा है। मध्यवर्ती क्षेत्र में दिन का तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास है। हालांकि, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले में शीतलहर की कंडीशन दर्ज की गई है।

शीतलहर चलने की संभावना-

उन्होंने बताया कि मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर में सुबह के समय शीतलहर चल सकती हैं, ऐसे में कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा में भी कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है।

20 दिसंबर के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट-

उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर के बाद राज्य में मध्यवर्ती क्षेत्रों में तापमान में सुबह के समय गिरावट देखी जाएगी। इन जिलों में कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर शामिल हैं। कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इस समय दिन का तापमान अधिक चल रहा है। आने वाले दिनों में मैदानी और मध्यवर्ती क्षेत्र में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मगर, 20 दिसंबर के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

1991 के बाद दिसंबर माह में दूसरा सबसे अधिक तापमान-

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शिमला का अधिकतम तापमान 21 डिग्री था, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले, 2017 में रिकॉर्ड तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस था। यह दिसंबर माह में शिमला का तीसरा सबसे अधिक तापमान है। कल्पा में 18.9 डिग्री था, जो सामान्य से 10 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इससे पहले 1991 में दिसंबर माह में सबसे अधिक तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 1991 के बाद दिसंबर माह में यह कल्पा का दूसरा सबसे अधिक तापमान है। मनाली में भी दिन का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पायल में युवक की गोली मारकर हत्या, होमगार्ड जवान के बेटे पर आरोप

पंजाब के लुधियाना जिले के पायल इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पंजाब पुलिस के एक...

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

महिला दिवस पर सीएम भगवंत मान का आह्वान: पंजाब के विकास में लड़कियों की बराबर भागीदारी जरूरी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की लड़कियों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा...

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बादशाह के गाने ‘टटीहरी’ पर बढ़ा विवाद, हरियाणा में FIR दर्ज; गिरफ्तारी की भी चर्चा

बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह का नया गाना ‘टटीहरी’ रिलीज होने के बाद विवादों में घिर गया है। गाने में कथित रूप से अश्लील शब्दों और हरियाणवी संस्कृति को गलत तरीके से पेश करने के आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में FIR...

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम: सांसद मीत हेयर ने 100 महिलाओं को किया सम्मानित

पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “अपना बिजनेस, अपनी पहचान” अभियान के तहत बरनाला में महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने ब्लॉक बरनाला की 100 महिला...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लॉन्च की औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026

पंजाब को देश का सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को लुधियाना में औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति–2026 की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए देश का अग्रणी राज्य...

Get In Touch
close slider

Get In Touch