कपूरथला बना भक्ति का केंद्र, श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं का संगम

by | Jun 7, 2026 | News

Jun 7, 2026 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित पंजाब सरकार की ओर से कपूरथला के गुरु नानक स्टेडियम में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। संत-महापुरुषों की अगुवाई में आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया और गुरु साहिब के उपदेशों को आत्मसात करने का संदेश प्राप्त किया।

यह आयोजन राज्यभर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला का तीसरा प्रमुख कीर्तन दरबार रहा।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए पंजाब सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी की अमूल्य शिक्षाओं और पवित्र वाणी को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संगत से गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि यह पूरे समाज के लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है कि उन्हें गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक आयोजनों का हिस्सा बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस प्रकाश पर्व को पूरे वर्ष मनाने का निर्णय लिया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार का कर्तव्य सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को सहयोग देना है तथा गुरु साहिब की शिक्षाओं को पंजाब के हर गांव, शहर और घर तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

टूरिज्म विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु रविदास महाराज जी ने सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया था। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 से शुरू हुए इस विशेष उत्सव के तहत फरवरी 2027 तक राज्यभर में 10 बड़े कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि जल्द ही काशी, बठिंडा, फरीदकोट और जम्मू से चार विशेष शोभायात्राएं निकाली जाएंगी, जिनका समापन श्री खुरालगढ़ साहिब में होगा। इसके अतिरिक्त सभी विधानसभा क्षेत्रों में ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे तथा गुरु रविदास महाराज जी के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित विशेष फिल्म गांव-गांव में प्रदर्शित की जाएगी।

समारोह में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक अजय दत्त, डिप्टी कमिश्नर आकाश बंसल, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सरबजीत सिंह लुबाना, हलका इंचार्ज करमबीर सिंह चांदी, हरसिमरन सिंह घुम्मण, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन सज्जन सिंह चीमा, ट्रेड कमीशन के चेयरमैन कंवर इकबाल सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch