पंजाब के लोगों के लिए सरकार का तोहफा, अब हर साल नहीं करना होगा यह काम

by | Jul 1, 2025 | States

Jul 1, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की सुविधा के लिए कानून में कई बदलाव किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फायर एन.ओ.सी. के लिए पिछले समय के दौरान राज्यपाल द्वारा नियमों को हरी झंडी दी गई है। इसके बाद कैबिनेट ने भी इसे मंजूरी दे दी।

 

मंत्री सौंद ने कहा कि अगर इसकी विशेषताओं पर गौर करें तो हर साल जो फायर एनओसी लेनी पड़ती थी, अब उसकी जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार ने इसे 3 कैटेगरी में बांट दिया है। पहली कैटेगरी में एनओसी 5 साल, दूसरी कैटेगरी में एनओसी 3 साल और तीसरी कैटेगरी में एनओसी एक साल के लिए वैध है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब से लाल फीताशाही कल्चर खत्म कर दिया गया है। पहले आग को पानी या रेत से बुझाया जा सकता था, अब जमाना आगे बढ़ गया है और आधुनिक उपकरण आ गए हैं।

 

उन्होंने कहा कि आग से संबंधित कोई आर्किटेक्ट जब बिल्डिंग प्लान बनाता था तो उसे मार्केट में जाना पड़ता था और फिर सरकार के माध्यम से स्कीम पास करवानी पड़ती थी, लेकिन अब जो आर्किटेक्ट हमारे पोर्टल पर रजिस्टर्ड होंगे, वे जब ड्राइंग बनाकर पोर्टल पर सबमिट करेंगे तो मध्यस्थता खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जो आर्किटेक्ट फायर सेफ्टी प्लान के तहत नक्शा तैयार करेगा, उसे अब किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। तरुणप्रीत सौंद ने कहा कि अभी तक कई बिल्डिंग को 18 मीटर ऊंचाई तक की अनुमति थी, जिसे अब बढ़ाकर 21 मीटर कर दिया गया है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
Traffic Rules Update: अब रेड लाइट जंप, नशे में ड्राइविंग समेत ये ट्रैफिक अपराध नहीं होंगे माफ

Traffic Rules Update: अब रेड लाइट जंप, नशे में ड्राइविंग समेत ये ट्रैफिक अपराध नहीं होंगे माफ

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत आने वाले कई गंभीर ट्रैफिक उल्लंघनों को गैर-समझौता योग्य (Non-Compoundable) अपराध घोषित कर दिया...

नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

नए CP के स्वागत में पहुंचे मॉडल टाउन के कारोबारी, सुरक्षा व्यवस्था पर हुई अहम बातचीत

जालंधर। मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), जालंधर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बुधवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल के नेतृत्व में नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर जालंधर सतिंदर सिंह (आईपीएस) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शहर की कानून-व्यवस्था,...

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! एक दिन में सोना ₹1,500 और चांदी ₹3,200 तक हुई सस्ती

जालंधर। सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। घरेलू सर्राफा बाजार के साथ-साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कीमती धातुओं की कीमतों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। कीमतों में आई इस कमी से ग्राहकों और निवेशकों...

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

9 दिन प्रभावित रहेगा जम्मू-कटरा रेल रूट, 23 ट्रेनें होंगी प्रभावित; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

जालंधर/मुकेरियां। जम्मू मंडल के मुकेरियां रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटरा रूट पर रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक...

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग से दहशत, फिरौती कॉल्स और सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी सनसनी

कपूरथला। पंजाब में एक बार फिर कथित रंगदारी और गैंगस्टर नेटवर्क की परछाई देखने को मिली है। सुल्तानपुर लोधी स्थित चर्चित बरिस्ता रेस्टोरेंट के बाहर कथित फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। घटना के बाद सामने आई सोशल मीडिया पोस्ट और फिरौती की चर्चाओं ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch