पंजाब के कारोबारियों के लिए आई अच्छी ख़बर, सरकार ने किया यह ऐलान

by | May 31, 2025 | States

May 31, 2025 | States

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब के कारोबारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पहले व्यापारियों को PSIEC (पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन) से जुड़े मामलों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था और उनके प्लॉट रद्द (कैंसिल) कर दिए जाते थे। लेकिन अब पंजाब सरकार ने PSIEC के अंतर्गत एक नई अथॉरिटी (प्राधिकरण) का गठन कर दिया है।

इसकी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि जिन व्यापारियों के प्लॉट पहले रद्द हो चुके हैं, वे अब इस नई अथॉरिटी के पास अपील दाखिल कर सकते हैं। यह अथॉरिटी व्यक्ति द्वारा दिए गए दस्तावेज़ों और डाटा को सत्यापित करके रद्द किए गए प्लॉट को दोबारा बहाल (री-स्टोर) करेगी। मंत्री सौंद के अनुसार, पूरे पंजाब में ऐसे लगभग 700 प्लॉट हैं, जिनकी अपील की सीमा 30 सितंबर 2025 तक तय की गई है। इस तारीख तक रद्द प्लॉट के संबंध में अपील की जा सकती है। जो प्लॉट 30 सितंबर 2025 के बाद रद्द किए जाएंगे, उनके लिए संबंधित व्यक्ति 6 महीनों के भीतर इस अथॉरिटी के पास अपील कर सकेगा। अब PSIEC के प्लॉट आपस में जोड़े (क्लब) और अलग (डी-क्लब) किए जा सकेंगे। पहले व्यापारियों को PSIEC के तहत दो या अधिक प्लॉट आपस में जोड़ने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अब पहली बार पंजाब सरकार ने इन प्लॉटों को क्लब करने (Club) की अनुमति दे दी है।

अब अगर कोई व्यापारी नया उद्योग शुरू करना चाहता है और उसे अधिक जगह की ज़रूरत है, तो वह अपने साथ वाले प्लॉट को जोड़कर (क्लब करके) अपने कारोबार का विस्तार कर सकता है।उसी तरह, अगर बाद में उसे वह प्लॉट बेचना है या अलग करना है, तो वह उसे डी-क्लब (De-club) भी कर सकता है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार,  गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली नेता नरदेव सिंह बॉबी मान गिरफ्तार, गोलीबारी मामले में चंडीगढ़ से हिरासत में लिया गया

अकाली दल के नेता नरदेव सिंह बॉबी मान को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी की पुष्टि फाजिल्का के एसएसपी गुरमीत सिंह ने की। सूत्रों के अनुसार, बॉबी मान को बी.डी.पी.ओ. कार्यालय के बाहर 2024 में हुई झड़प के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। इस झड़प के...

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में फिरौती मांगने वाले शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दोनों घायल

फाजिल्का में पुलिस और अपराधियों के बीच एक बार फिर जवाबी फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के लाधुका क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो आरोपियों के पैर में गोली लगी। घायल शूटरों को तुरंत फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस...

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

NHAI ने लॉन्च किया FASTag वार्षिक पास, 3,000 रुपये में 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 15 अगस्त 2025 को FASTag वार्षिक पास की शुरुआत की है। इस पास के तहत निजी वाहन मालिक 3,000 रुपये देकर एक साल में अधिकतम 200 टोल-फ्री यात्राओं का लाभ उठा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, लॉन्च के पहले कुछ दिनों में ही 5 लाख से अधिक...

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल का सराहनीय सामाजिक प्रयास

रामगढिय़ा एजुकेशनल कौंसिल द्वारा चेयरपर्सन श्रीमती मनप्रीत कौर भोगल के नेतृत्व में और यूथ वॉयस फाउंडेशन के सहयोग से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री एकत्रित की गई। इस राहत सामग्री को आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज हरनूर सिंह...

Get In Touch
close slider

Get In Touch