
शुक्रवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। Jalandhar Sarafa Association के अनुसार जालंधर में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,58,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। गुरुवार को इसका रेट 1,59,000 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ और इसका भाव 1,47,410 रुपये दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 1,47,870 रुपये था।
चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी 2,53,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। गुरुवार को इसका भाव 2,64,000 रुपये प्रति किलो था। सराफा कारोबारियों के अनुसार कीमतों में आई इस गिरावट से ग्राहकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।
उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी कमजोर रुख के साथ कारोबार कर रहे हैं। COMEX पर सोना 4,800 डॉलर प्रति औंस पर खुला। खबर लिखे जाने तक यह 46.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,842.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्च स्तर छुआ था।
कॉमेक्स पर चांदी 70.36 डॉलर प्रति औंस पर खुली और बाद में 4.64 डॉलर टूटकर 72.07 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इस महीने चांदी ने 121.79 डॉलर का उच्च स्तर भी देखा है।









