Gmail यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मनचाहा Gmail एड्रेस बदलने की मिलेगी सुविधा

by | Jan 6, 2026 | Lifestyle

Jan 6, 2026 | Lifestyle

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

Google अपने करोड़ों यूजर्स के लिए Gmail में एक बेहद अहम और लंबे समय से प्रतीक्षित अपडेट लाने जा रहा है। इस अपडेट के बाद यूजर्स को अपना Gmail एड्रेस बदलने की सुविधा मिलेगी। अब तक Gmail यूजर्स को अपने ईमेल एड्रेस के साथ समझौता करना पड़ता था, लेकिन अब @gmail.com से पहले वाले हिस्से को अपनी पसंद के अनुसार बदला जा सकेगा। यानी यूजर्स अब मनचाहा Gmail एड्रेस चुन सकेंगे, वो भी बिना अकाउंट डिलीट किए।

नया Gmail एड्रेस, वही पुराना अकाउंट

टेक वेबसाइट 9To5Google की रिपोर्ट के अनुसार, Google ने अपने सपोर्ट पेज पर इस नए फीचर की जानकारी दी है। कंपनी के मुताबिक, यूजर बिना किसी डेटा नुकसान के नया Gmail एड्रेस पा सकेंगे। Google अकाउंट पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और उससे जुड़ी सभी सर्विसेज जैसे ईमेल, कॉन्टैक्ट्स, Google Drive फाइल्स, Photos और सब्सक्रिप्शन पहले की तरह काम करते रहेंगे।

पुराना Gmail एड्रेस भी रहेगा एक्टिव

नया एड्रेस मिलने के बाद भी आपका पुराना Gmail एड्रेस बंद नहीं होगा। उस पर आने वाले सभी ईमेल पहले की तरह मिलते रहेंगे। खास बात यह है कि पुराना एड्रेस किसी अन्य यूजर को नहीं दिया जाएगा और वह हमेशा आपके अकाउंट से जुड़ा रहेगा। यूजर पुराने या नए किसी भी एड्रेस से Google अकाउंट में साइन-इन कर सकेंगे।

एड्रेस बदलने की तय सीमा

हालांकि Google ने इस सुविधा के साथ कुछ सीमाएं भी तय की हैं। यूजर्स साल में केवल एक बार ही अपना Gmail एड्रेस बदल सकेंगे। इसके अलावा, एक Google अकाउंट के लिए अधिकतम तीन बार ही एड्रेस बदलने की अनुमति होगी। यानी कुल मिलाकर एक यूजर के पास चार Gmail एड्रेस हो सकते हैं।

कुछ सर्विसेज पर पड़ सकता है असर

Google ने यह भी साफ किया है कि नया Gmail एड्रेस अपनाने के बाद कुछ सर्विसेज के इस्तेमाल में थोड़ी असुविधा आ सकती है। जैसे Chromebook, Google Remote Desktop और कुछ ऐप्स में दोबारा सेटिंग्स करनी पड़ सकती हैं। कंपनी ने यूजर्स को सलाह दी है कि एड्रेस बदलने से पहले अपने डेटा का बैकअप जरूर लें और जरूरी सेटिंग्स की जांच कर लें।

यह अपडेट Gmail यूजर्स के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से अपने ईमेल एड्रेस को प्रोफेशनल या पर्सनल जरूरतों के मुताबिक बदलना चाहते थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

50 रुपये की लॉटरी ने बदली किस्मत, रोपड़ में 21 लाख का इनाम

रोपड़। रोपड़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी टिकट ने एक व्यक्ति को 21 लाख रुपये का मालिक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, राजश्री लॉटरी का टिकट नंबर 91-8177 ने 21 लाख रुपये का इनाम जीता है। लॉटरी विक्रेता ने पुष्टि की कि यह विजेता...

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर स्कूल छात्रा मौत मामला: आरोपी टीचर पर केस दर्ज, दूसरी शिक्षिका फरार

जालंधर। जालंधर के गांव नूरपुर स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं की छात्रा खुशप्रीत कौर (19) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना मकसूदां में टीचर तरनजोत कौर के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि...

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन बॉर्डर एरिया में पुलिस पर फायरिंग, एक जवान घायल

तरनतारन। वल्टोहा थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस पार्टी पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मंजीत सिंह की अगुवाई में टीम बॉर्डर एरिया से पेट्रोलिंग कर लौट रही थी। चीमा खुर्द के पास पुलिस ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया। कार में...

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक 5 मार्च को, बजट से पहले बड़े फैसलों के संकेत

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 5 मार्च सुबह 11 बजे अपनी आधिकारिक रिहायश पर पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह बैठक 8 मार्च को पेश होने वाले पंजाब बजट से ठीक पहले हो रही है, इसलिए इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस बार पंजाब विधानसभा...

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट बॉर्डर पर संदिग्ध हलचल से हाई अलर्ट, ऐरमां गांव में सर्च ऑपरेशन तेज

पठानकोट के सीमावर्ती क्षेत्र बमियाल से सटे ऐरमां गांव में तीन संदिग्ध व्यक्तियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात गांव की एक महिला ने घर के आंगन में आहट सुनने के बाद सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने तीन लोगों को आपस में बातचीत करते...

Get In Touch
close slider

Get In Touch