
पूनम तलवाड़ा जिला होशियारपुर के तलवाड़ा शहर में बीती दिनी हुए गोली कांड मे घायल लड़की क़ा हाल चाल जानने के लिए दसूहा के विधायक अरूण मिक्की डोगरा विशेष तौर पर पहुंचे। डोगरा ने मौके पर थाना प्रभारी विक्रमजीत क़ो निर्देश दिए की परिवार के जान माल की सुरक्षा के लिए उनके घर के पास पुलिस मुलाजिमो की तैनाती करवायी जाए और आरोपियों क़ो जल्द गिरफ्तार किया जाए, इसके साथ ही उन्होंने परिवार को हर संभव मदद करवाने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके साथ रमन ,राहुल,शाम,ऋषी आदि उपस्थित थे









