गणतंत्र दिवस के दिन घर से निकलने से पहले पढ़े यह ख़बर, रूट प्लान हुआ डाईवर्ट

by | Jan 24, 2025 | News

Jan 24, 2025 | News

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

गणतंत्र दिवस पर सैक्टर-17 परेड ग्राऊंड में प्रशासनिक कार्यक्रम के चलते सुबह 7 से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक कुछ रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद और कुछ पर ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है। 26 जनवरी सुबह 6 बजे से सैक्टर- 16, 17,22, 23 लाइट प्वाइंट से लेकर गुरदयाल पैट्रोल पंप, सैक्टर-22 ए से उद्योग पथ तक, सैक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट से सैक्टर- 16/17/22/23 चौराहे जन मार्ग से परेड ग्राऊंड तक रास्ता आम लोगों के लिए बंद रहेगा। कार्यक्रम समाप्त होने तक सैक्टर-22ए में लोग पार्किंग नहीं कर सकेंगे। पार्किंग पास वाले सैक्टर-16/17/22/23 चौराहे से जनमार्ग से होकर सैक्टर-22ए में पार्किंग कर सकेंगे। वहीं, कार्यक्रम देखने आने वाले लोगों के लिए सैक्टर-17 स्थित नीलम थिएटर की बैक साइड, फुटबाल स्टेडियम और सर्कस ग्राऊंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

लॉन्ग रूट बसों को यहां से आना पड़ेगा
पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से आने वाली बसों को बजवाड़ा चौक से होते हुए हिमालय मार्ग के रास्ते आई.एस.बी.टी.-17 बस स्टैंड जाना होगा।

एट होम कार्यक्रम के दौरान का रूट
पंजाब राजभवन में एट होम कार्यक्रम के चलते सैक्टर- 5,6,7,8 राउंड अबाऊट से लेकर गोल्फ क्लब टी-प्वाइंट तक और टी-प्वाइंट से लेक र एडवाइजर रेजीडेसतक आम लोगों के लिए रास्ता बंद रहेगा। एट होम कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग वाहनों को प्रशासक के सलाहकार की कोठी के सामने पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा गोल्फ क्लब के सदस्य कार्यक्रम के दौरान खालसा कालेज वाली सड़क का इस्तेमाल करें। वहीं, हरियाणा राजभवन में एट होम कार्यक्रम के दौरान सुखना लेक पार्किंग और हीरा चौक तक आम लोग के वाहनों के लाने पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं, हरियाणा राजभवन में एट होम कार्यक्रम में शामिल होने वाले गेस्ट वाहनों को सुखना लेक और यू.टी. गेस्ट हाऊस की पार्किंग में पार्क कर सकेंगे।

सैक्टर-22 के सामने से गेट नंबर-3,4 और 5 से प्रवेश करें
विशेष आमंत्रित लोग सैक्टर-22 के सामने से गेट नंबर, 34 और 5 से प्रवेश करें। मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखें। विशेष आमंत्रित लोग वाहनों पर पार्किंग लेबर प्रदर्शित करें। माचिस, चाकू, सिगरेट, हथियार, शराब, ज्वलनशील  वस्तुएं, इलैक्ट्रानिक उपकरण लेकर न आएं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार सक्रिय, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

मध्य पूर्व में फंसे पंजाबियों की मदद के लिए पंजाब सरकार सक्रिय, 24×7 हेल्पलाइन शुरू

मध्य पूर्व में बने तनावपूर्ण हालात के बीच वहां फंसे पंजाबियों की सुरक्षित वापसी और सहायता के लिए पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी और समन्वय के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की है।...

मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

मोगा में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी, ईंट-भट्ठे के ड्राइवर पर POCSO के तहत केस दर्ज

यह एक बेहद विचलित करने वाली घटना है। एक न्यूज़ पोर्टल के लिए इस संवेदनशील विषय को सावधानी और गंभीरता के साथ पेश करना ज़रूरी है। यहाँ आपका SEO- मोगा (पंजाब): पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ रंगों के त्योहार होली के बीच...

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

पंजाब में लगातार 3 दिन सरकारी छुट्टी, 21 से 23 मार्च तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और दफ्तर

मार्च महीने में पंजाब के लोगों को लगातार तीन दिन सरकारी अवकाश मिलने जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा जारी छुट्टियों की सूची के अनुसार 21 मार्च से 23 मार्च तक स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक 21 मार्च (शनिवार) को ईद-उल-फितर के मौके पर पूरे पंजाब...

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा में ट्रक हादसे में पंजाब के दो युवकों की मौत, तरनतारन में पसरा मातम

कनाडा से एक दुखद खबर सामने आई है। बेहतर भविष्य और रोज़गार की तलाश में विदेश गए पंजाब के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों की पहचान तलविंदर सिंह और जज्बीर सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारन जिले के गांव माड़ी गौड़ सिंह और एलोवाल के रहने वाले थे।...

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

जालंधर की नन्हीं बेटी बनी मिसाल, ई-रिक्शा चलाकर बहनों को लेकर जाती है स्कूल

पंजाब के जालंधर से एक प्रेरणादायक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छोटी बच्ची ई-रिक्शा चलाते हुए अपनी दो बहनों के साथ स्कूल जाती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कम उम्र में इस बच्ची का आत्मविश्वास और जिम्मेदारी सभी को...

Get In Touch
close slider

Get In Touch