पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर गोलियां चलाने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा जिसे पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान कुछ दिन पहले काबू कर लिया था कि सेहत बिगडऩा शुरू हो गई है जिस कारण डाक्टरों ने उसकी टांग का आप्रेशन करने की सलाह दी है। सूत्रों के अनुसार पिछले कई दिनों से दिलप्रीत बाबा की टांग में इन्फैक्शन है।जिसके चलते शुक्रवार को जेल में बंद दिलप्रीत बाबा को पुलिस द्वाराईलाज़ के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने बताया कि उसकी टांग में गोली लगने के बाद से इन्फैक्शन लगातार बढ़ रहा है। हालांकि दिलप्रीत की टांग काटने की बात भी की जा रही है, पर इसकी पुष्टि किसी अधिकारी ने नहीं की है।
पंजाबी संगीत जगत को बड़ा झटका: गीतकार चन्न गोराया का निधन
पंजाबी संगीत उद्योग से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर गीतकार चन्न गोराया का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन से पूरे संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गोराया (जालंधर) के रहने वाले चन्न गोराया उन चुनिंदा लेखकों में शामिल थे, जिन्होंने अपने शब्दों से...






