
इस समय की बड़ी खबर पंजाब के फगवाड़ा शहर से है जहां के नज़दीकी गांव हरदासपुर में निहंग सिंघों की झड़प हो गई जिसमें एक गुट द्वारा गोली भी चल दी गई है।
सूत्रों की माने तो उक्त झड़प दो भाईओं के चल रहे प्रापर्टी विवाद के बाद हुई है जिसमें दोनों और से करीब 4 लोग जख्मी हुए है जिन्हें इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल हस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और सिविल हस्पताल में कोई टकराव न हो भारी पुलिस फोर्स को हस्पताल में तैनात कर दिया गया है।









