Punjab Police और Gangsters में चली ठाह ठाह गोलियां

by | Jun 18, 2025 | Crime

Jun 18, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

लुधियाना के कुख्यात गैंगस्टरों में शामिल गगनदीप सिंह उर्फ गैरी ललतों उर्फ रावण पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। गैरी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में सिटी थाना-2 के SHO तरविंदर बेदी ने फायर कर उसकी टांग में गोली मारी। घटना के बाद गैरी को पकड़कर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान SHO तरविंदर बेदी भी घायल हो गए और वे भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

उक्त कार्रवाई CIA स्टाफ और सिटी थाना-2 की टीम ने मिलकर की। पुलिस ने बताया कि गैरी उन आरोपियों में से एक था जो 15 जून को ग्रीनलैंड होटल के पास हुई गैंगवार की घटना में शामिल था। यह गैंगवार गैरी ललतों और सुखवीर भूची गैंग के बीच एक लड़की से दोस्ती को लेकर हुई थी। इस मामले में गैरी ललतों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस जांच के दौरान गैरी ने कबूला कि उसने भट्ठियां इलाके की रेलवे लाइन के पास एक पिस्तौल छिपा रखी थी। इसके बाद पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए वहां लेकर गई। लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो गैरी ने अचानक पेड़ों के बीच से पिस्तौल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। उसकी गोली एक पेड़ में जा लगी। जवाबी कार्रवाई में SHO तरविंदर बेदी ने गैरी की टांग में गोली मारी और उसे काबू कर लिया गया।

जिला पुलिस प्रमुख SSP डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि गैरी ललतों एक खतरनाक और कुख्यात गैंगस्टर है, जो कई गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। हथियार की बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पार्टी पर हमला किया, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान उसकी टांग में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। SHO तरविंदर बेदी भी इस दौरान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि गैरी द्वारा पुलिस पर हमला करने के चलते उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला और अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब गैरी से जुड़े अन्य गैंग मेंबर्स की पहचान कर रही है और जल्द और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

 

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch