
इस समय की बड़ी ख़बर एक बार फिर से पंजाब के जालंधर शहर से आ रही है जहां करीब 15 घंटे के अंतराल में पुलिस और बदमाशों के बीच दूसरी बार ठाह ठाह गोलियां चली है जिस से ईलाके में दहशत का माहौल बन गया।
गौर हो कि आज़ सुबह ही रायपुर रसूलपुर के पास जालंधर देहाती की पुलिस टीम और बीते दिनी Youtuber के घर पर ग्रेनेड हमला करने वाले बदमाशों में से मुख्यआरोपी हार्दिक कंबोज़ के साथ मुठभेड़ हुई थी, यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस हार्दिक कंबोज़ को गिरफ्तार करने के उपरांत उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने के लिए गई थी, जिस दौरान हार्दिक कंबोज़ ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी थी जिस उपरांत पुलिस ने जवाबी कारवाई करते हुए हार्दिक कंबोज़ पर भी गोली चलाई थी जोकि उसकी टांग पर लगी थी।
इस मामले में अभी 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए कि अभी अभी आदमपुर के पास पुलिस की उक्त मामले में ही वाछिंत और आरोपियों के साथ भी मुठभेड़ हुई है जिसके बाद Youtuber के घर पर ग्रेनेड हमला करने वाले कुछ और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मुठभेड़ के बाद पुलिस मामले की अगली कारवाई करने में लगी हुई है।









