
पंजाब के फाजिल्का-मलोट रोड पर गांव चुवाडिया वाली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कॉलेज परीक्षा देने जा रही छात्राओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे करीब छह छात्राएं घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, छात्राएं एक निजी कॉलेज की परीक्षा देने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान कार चालक ने पहले एक स्कूटी को टक्कर मारी और उसके बाद सड़क किनारे पैदल चल रही छात्राओं को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्राओं को तुरंत फाजिल्का के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।








