धोखाधड़ी के आरोप में घिरी सुरवीन चावला को मिली बड़ी राहत

by | Sep 12, 2018 | States

Sep 12, 2018 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री सुरवीन चावला, उसके पति अक्षय ठक्कर व भाई मनमिन्द्र चावला के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है पंजाब के होशियारपुर शहर में धोखाधड़ी के मामले में सुरवीन चावला को क्लीन चिट मिल गई है।  गौर हो कि होशियारपुर के व्यक्ति की शिकायत पर अभिनेत्री सुरवीन चावला के साथ बाकी लोगों पर 40 लाख रूपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। जिस मामले में पिछले कुछ समय से अभिनेत्री को इस मामले में अदालत द्वारा जमानत भी नही दी जा रहा थी, लेकिन आज़ इस संबंधी पंजाब पुलिस के क्राइम विंग ने धोखाधड़ी मामले में सुरवीन चावला को बड़ी राहत प्रदान की है। पंजाब के इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (क्राइम) लक्ष्मीकांत यादव ने बताया कि क्राइम विंग के सहायक इंस्पैक्टर जनरल भूपिंद्र सिंह द्वारा सुरवीन चावला व अन्य लोगों के विरुद्ध सिटी पुलिस स्टेशन होशियारपुर में इस वर्ष 3 मई को धारा 420 अधीन दायर धोखाधड़ी के केस की जांच की गई। जांच में हेराफेरी का मामला नहीं पाया गया। पैसों के लेनदेन संबंधी आरोपों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध दर्ज एफ.आई.आर. रद्द करने के आदेश सिटी पुलिस को दे दिए गए हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

पंजाब के खरड़ क्षेत्र में डिक्री के नाम पर खेले जाने वाले ठगी के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव संते माजरा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को शातिर ठगों ने जुए के नाम पर अपने जाल में फंसाकर 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियों से हाथ धोना...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7...

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित नेशनल हाईवे पर लाडोवाल चौक में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि ट्राला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch