धार्मिक स्थलों को लेकर दिशानिर्देश: नहीं बांटा जाएगा प्रसाद, मूर्ति और घंटी छूने पर होगी पाबंदी

by | Jun 6, 2020 | States

Jun 6, 2020 | States

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

कोरोना वायरस की दहशत के चलते देश का सबसे लंबा चला LockDown को 31 मई को खत्म कर 1 जून से Unlock 01 को शुरू कर दिया गया है, जिसके चलते धीरे धीरे कई जगहों को खोलने और वहां आने जाने की पाबंदी हटाई गई है। इसके तहत ही 8 जून से धार्मिक स्थानों को भी खोलने की शुरूआत होने जा रही है, जिसके चलते धार्मिक स्थानों को खोलने के लिए एडवाईज़री ज़ारी कर दी गई है, जिसके चलते नीचे लिखे नियमों की पालना करनी होगी।

 

धार्मिक स्थलों में भी 65 साल से अधिक और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
मंदिरों में प्रसाद बांटने पर भी रोक लगाई गई है व इसके साथ ही धार्मिक स्थल पर पड़ी मूर्तियों को भी ना छूने के निर्देष जारी किए गए है।
धार्मिक स्थलों में थर्मल स्क्रीनिंग होगी और मास्क पहनना अनिवार्य होगा। समय-समय पर धार्मिक स्थलों को सैनिटाइज करने की सलाह भी दी गई है।
बिना लक्षण वाले श्रद्धालु को ही धार्मिक स्थल में प्रवेश मिलेगा।
कोविड-19 से जुड़ी जानकारी वाले पोस्टर, बैनर धार्मिक स्थल परिसर में लगाने होंगे। वीडियो भी चलाना होगा।
बिना मास्क के लोगों को धार्मिक स्थल में प्रवेश नही करने दिया जाएगा।
जूते, चप्पल श्रद्धालुओं को खुद की गाड़ी में उतारने होंगे।
परिसर में प्रवेश और बाहर जाने वाले लोगों के लिए अलग-अलग द्वार का प्रयोग करना होगा।
धार्मिक स्थल में प्रवेश करने से पहले हर यात्री को अपने हाथ और पांव साबुन से धोना आवश्यक होगा।
मूर्ति, किताबों, घंटी, दीवारों को छूना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा।
भजन के कार्यक्रम समूह में बैठकर नहीं कर सकेंगे। ऑडियो कैसेट के जरिए भजन चला सकेंगे।
एक चटाई पर ज्यादा लोगों को बैठने की मनाही है। हर किसी को खुद की चटाई साथ ले जानी होगी।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा

पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

डिक्री के जुए के जाल में फंसा मोबाइल दुकानदार, 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियां गंवाई

पंजाब के खरड़ क्षेत्र में डिक्री के नाम पर खेले जाने वाले ठगी के खेल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव संते माजरा में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को शातिर ठगों ने जुए के नाम पर अपने जाल में फंसाकर 75 हजार रुपये और दो सोने की अंगूठियों से हाथ धोना...

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़

अमृतसर। पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7...

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

बटाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

पंजाब के बटाला में पुलिस और अमन अंडा गैंग के एक आरोपी के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, हथियार बरामद कराने के लिए ले जाए जा रहे आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर...

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना हाईवे पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने फॉर्च्यूनर को मारी जोरदार टक्कर

लुधियाना। पंजाब के लुधियाना स्थित नेशनल हाईवे पर लाडोवाल चौक में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्राले ने आगे चल रही एक फॉर्च्यूनर एसयूवी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी में सवार एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जबकि ट्राला...

Get In Touch
close slider

Get In Touch