
बढ़ी खबर पंजाब के फगवाड़ा शहर से है जहाँ दशहरे वाले दिन Blast धमाका होने से आस पास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना फगवाड़ा के शाम नगर इलाके की है जहाँ पटाखे चलाते हुए यह हादसा हुआ है। सूत्रों की माने तो पटाखे बनाने में प्रयोग होने वाले एक पदार्थ की वजह से यह हादसा हुआ है।
जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। शुरूआती जांच में सामने आया है कि Blast पटाखों में इस्तेमाल होने वाले पदार्थ की वजह से हुआ। गौरतलब है कि घायलों को इलाका निवासियों की मदद से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।









