
बरनाला: श्री दरबार साहिब को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। बरनाला दौरे पर पहुंचे सीएम मान ने स्पष्ट किया कि धमकी देने वालों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि संदिग्धों द्वारा भेजे गए ईमेल्स और संबंधित मोबाइल नंबरों का भी पता लगा लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “जो भी इस पवित्र स्थान की बेअदबी करने की साजिश रच रहे हैं, उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ ऐसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो आने वाले समय में एक मिसाल बनेगी।”
सीएम मान ने जनता को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार श्री दरबार साहिब की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।









