ड्रग्स मामला: घटना बेहद हैरान करने वाली, अकाली-भाजपा और कांग्रेस ने नशा माफिया को पनाह दिया – नील गर्ग

by | Oct 28, 2024 | National

Oct 28, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

कांग्रेस नेता के पास से 105 किलो हेरोइन बरामद होने पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि हम हमेशा से यह बोलते रहे हैं कि पंजाब में अकाली-भाजपा और कांग्रेस की पिछली सरकारों ने नशे को बढ़ावा दिया और नशा माफिया को राजनीतिक संरक्षण दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद हैरान करने वाली है।

नील गर्ग ने कहा कि यही पॉलिटिकल पार्टियां सवाल उठाती है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि पंजाब से जल्द नशा खत्म कर देंगे लेकिन अभी तक नशा खत्म क्यों नहीं हुआ? अब सबूत आपके सामने है कि सरकार लगातार कोशिश कर रही है लेकिन इन पार्टियों के नेता खुद नशा फैलाने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि मान सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे जितना भी बड़ा नशा तस्कर हो, उसके कितने ही बड़े राजनीतिक पहुंच क्यों न हो, सरकार उसपर कार्रवाई करेगी और जेल भेजेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कोशिशें कामयाब हो रही है। आने वाले समय में इसके और बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे। उन्होंने पंजाब के लोगों से भी अपील की कि नशे के खिलाफ सरकार की इस मुहिम का साथ दें।

नील गर्ग ने कहा कि कि अकाली भाजपा और कांग्रेस पार्टी को आरोप प्रत्यारोप के बजाय नशा तस्करों को संरक्षण देने के लिए पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। इनकी नाकामी के कारण पंजाब की जवानी नशे का शिकार हुई है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला में युवक ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

कपूरथला: शहर के मोहल्ला लाहौरी गेट इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सूरज नाहर नामक युवक ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने करीब 21 सेकेंड की एक वीडियो भी बनाई, जिसमें उसने एक महिला पर गंभीर...

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर में 7 करोड़ की लूट का मामला: पुलिस ने 3 आरोपी किए गिरफ्तार

गुरदासपुर: शहर के नगर सुधार ट्रस्ट की स्कीम नंबर-5 में सराफ के घर हुई करीब 7 करोड़ रुपये की बड़ी लूट के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे...

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में तेंदुए की दहशत, CCTV में दिखा दरगाह के पास

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-29 इलाके में तेंदुआ दिखाई देने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेस्ट विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रातभर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तेंदुए का कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया। मिली जानकारी के...

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

पिस्तौल के बल पर घर में घुसे लुटेरे, युवक का पीछा कर बाइक और लैपटॉप किट लूटी

लुधियाना: महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने पहले एक युवक को सड़क पर निशाना बनाया और जब वह जान बचाकर घर की ओर भागा तो आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के अंदर तक घुस गए। इसके बाद पिस्तौल के बल पर लूटपाट कर फरार हो गए।...

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

Get In Touch
close slider

Get In Touch