ड्रैगन डोर का इस्तेमाल करने वाले भी हो जाएं सावधान !

by | Jan 5, 2025 | Crime

Jan 5, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

प्रशासन की ओर से चाईना/सिंथैटिक/प्लास्टिक धागे से बनी डोर पर पाबंदी के बावजूद बसंत पंचमी के त्यौहार पर मुनाफा कमाने वालों ने इसे चोरी छिपे स्टोर करना शुरू कर दिया है। उधर सर्दी की छुट्टियां होने के कारण बच्चों में इन दिनों पतंगबाजी का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है और इसी कारण सड़कों, गलियों में इस खतरनाक डोर ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। वहीं दुकानदारों के लिए नसीहत है कि ड्रैगन डोर के कारण होने वाले हादसे का शिकार कहीं आपका कोई अपना तो नहीं! दुकानदार इस ड्रैगन डोर की खरीदारी न करें।

लगातार हो रहे हैं हादसे

मोगा के बेदी नगर में हाई वोल्टेज तारों में डोर में करंट आने से बच्चे की बाजू झुलसने की दर्दनाक घटना एवं खन्ना में एक व्यक्ति की गर्दन पर डोर फिरने से टांके लगने की घटना के सोशल मीडिया में वॉयरल होने के घटनाएं लोगों को सबक सिखाती नजर आ रही हैं। इसके बावजूद पतंगबाजों का इस खतरनाक डोर के प्रति मोह कम नहीं हो रहा।

क्यों खतरनाक है डोर

प्लास्टिक मैटीरीयल से तैयार होने के कारण चाईनीज/सिंथैटिक डोर जहां बारीक डोर से अधिक मजबूत होती है वहीं इसके टूटने की संभावना कम होती है। इस डोर को कैमीकल से तैयार किया जाता है जो चमड़ी के लिए काफी हानिकारक हैं। यह डोर अगर विद्युत तारों से टच कर जाए तो इसमें करंट आने की संभावना होती है और डोर से करंट लगने के कई हादसे प्रदेश में पिछले सालों में घटित हो चुके हैं। सिर्फ मनुष्यों के लिए नहीं बल्कि पक्षियों और जानवरों के लिए भी यह डोर जानलेवा साबित होती आई है। सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ती है।

बसंत पंचमी का त्यौहार 2 फरवरी 2025 को मनाया जा रहा है और इस त्यौहार के मद्देनजर जिला प्रशासन ने उक्त डोर की बिक्री/इस्तेमाल/स्टोर करने पर धारा 163 के तहत पाबंदी लगा रखी है। लेकिन यह पाबंदी हर साल की तरह सिर्फ कागजी ही साबित होती नजर आ रही है और पूरे विश्व में प्रसिद्ध फिरोजपुर के बसंत पंचमी पर मोटा मुनाफा कमाने वालों ने दीपावली के बाद से ही खतरनाक डोर का भंडारण शुरू कर दिया था जो अब धीरे धीरे बिक कर घरों में पहुंचने लगी है। प्रशासन की पाबंदी का असर इतना सा ही हुआ है कि अभी तक जिले के किसी पुलिस थाने में खतरनाक डोर की बिक्री/भंडारण का एक भी पर्चा दर्ज नहीं हुआ जबकि पतंगबाजी के लिए खुलेआम इस डोर का इस्तेमाल होना शुरू हो गया है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

री-नीट रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली: री-नीट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर...

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

ग्रामीण रोजगार को मिलेगा नया बल: ‘वीबी जी राम जी’ योजना शुरू, हर पंचायत में लगेंगे जॉब कार्ड शिविर

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ग्रामीण रोजगार को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 'वीबी जी राम जी' (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह...

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

नंगल हाइडल नहर में युवक की छलांग, परिवार को फोन कर बताई कार की लोकेशन; बाद में मिला शव

पंजाब के नंगल से एक दुखद घटना सामने आई है। लुधियाना निवासी एक युवक ने कथित तौर पर नंगल हाइडल नहर में छलांग लगा दी। घटना से पहले युवक ने अपने परिवार को फोन कर अपनी कार की लोकेशन बताई थी। बाद में पुलिस ने उसका शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। परिवार को किया आखिरी फोन...

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

CM भगवंत मान बोले- मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, पंजाब के लोगों का भरोसा कभी नहीं टूटने दूंगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को नकोदर स्थित डेरा अलमस्त बापू लाल बादशाह जी के वार्षिक मेले में माथा टेककर पंजाब की शांति, समृद्धि और सर्वांगीण विकास की कामना की। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी...

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

44 साल बाद जालंधर लौटेगी नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप, CM भगवंत मान ने ₹2.14 करोड़ की ग्रांट का किया ऐलान

पंजाब में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिसंबर में जालंधर के ऐतिहासिक रायज़ादा हंसराज स्टेडियम में आयोजित होने वाली सब-जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch