देश में दो आईपीएल चल रहे हैं, पहला इंडिया प्रीमियर लीग, जिसमें बैट-बॉल से खेल होता है और दूसरा इंडिया पेपर लीक, जिसमें पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ होता है- राघव चड्ढा

by | Jul 4, 2024 | Political

Jul 4, 2024 | Political

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को राज्यसभा में नीट समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लीक होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने सदन के अंदर इस सरकार में हुए पेपर लीक की पूरी सूची रख दी। उन्होंने कहा कि आज देश में दो आईपीएल चल रहे हैं। पहला इंडिया प्रीमियर लीग है, जिसमें बैट-बॉल से खेल होता है। वहीं, दूसरा इंडिया पेपर लीक है, जिसमें पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। इंडिया पेपर लीक से नीट-यूजीसी नेट की परीक्षा में बैठने वाले 35 लाख बच्चों का भविष्य अंधकार में है। पिछले 10 साल में केंद्र की सरकार हमारे युवाओं को अच्छी शिक्षा व्यवस्था नहीं दे पाई है। इसलिए इस सरकार में व्यापम घोटाला, नीट, यूजीसी नेट, यूपी पुलिस भर्ती समेत तमाम पेपर लीक हो चुके हैं।

 

 

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि इस देश में दो शिक्षा व्यवस्थाएं हैं। एक तरफ दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की शिक्षा व्यवस्था की है, जिसके तहत उन्होंने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाए गए। बच्चों को बढ़िया करीकुलम और क्वाविटी एजुकेशन दी गई। अरविंद केजरीवाल एक शिक्षित राष्ट्र बनाने का सपना लेकर आगे बढ़े। वहीं, एक तरफ दूसरी शिक्षा व्यवस्था है जिसके तहत परीक्षा माफिया जन्म लेता है जिसके तहत देश के लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार की कगार पर खड़ा है। आज नीट और यूजीसी नेट परीक्षा के पेपर लीक होने की वजह से देश के 35 लाख बच्चों के भविष्य पर भविष्य दाव पर है। वो 35 लाख बच्चे आज देश की संसद की तरफ इस उम्मीद से देख रहे हैं कि शायद उनके हकों की बात होगी। भारत की 65 फीसद आबादी 35 साल से कम उम्र की है। हम दुनिया का सबसे युवा देश हैं। भारत की औसत उम्र मात्र 29 साल है। यहां प्राइमरी, सेकेन्डरी और उच्च शिक्षा लेने वाले बच्चों की संख्या मिलाकर करीब 31 करोड़ छात्रों की संख्या है। लेकिन हमारी सरकार ने इन युवाओं के लिए क्या किया है?

 

 

राघव चड्ढा ने कहा कि हमारे देश में दो तरह के आईपीएल चल रहे हैं। पहला, गेंद और बल्ले का खेल होता है जिसे इंडियन प्रीमियर लीग कहते हैं। और दूसरा इंडियन पेपर लीक है जिसमें देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खेल होता है। इसके तहत देख के छात्रों का भविष्य सुरक्षित करने के बजाय उन्हें बर्बाद करने का काम किया गया। व्यापम घोटाला, यूजीसी नेट, तेलंगाना सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट हिंदी परीक्षा, असम एचएससी एलसी जनरल साइंस, उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती, राजस्थान फॉरेस्ट गार्ड, बिहार पीसीएस, गुजरात हेड क्लर्क एग्जाम, एसएसजी सीजीएल, यूपी टीईटी, राजस्थान यूनिवर्सिटी, यूपीपीएससी, महाराष्ट्र एचएससी केमिस्ट्री,आरईईटी,हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा, हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा, रेलवे भर्ती ग्रुप डी परीक्षा, बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षा दिल्ली यूनीवर्सिटी लॉ एंट्रेंस परीक्षा जामिया मिल्लिया लॉ एंट्रेंस परीक्षा और इस साल के नीट पेपर समेत कई पेपर लीक हुए हैं। हम अपने देश के युवाओं को अच्छी शिक्षा व्यवस्था नहीं दे पाए।

 a

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
डीज़ल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़के कुलदीप धालीवाल, बोले- मोदी सरकार का फैसला पंजाब और किसान विरोधी

डीज़ल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़के कुलदीप धालीवाल, बोले- मोदी सरकार का फैसला पंजाब और किसान विरोधी

आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने केंद्र सरकार द्वारा डीज़ल, पेट्रोल और सीएनजी की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलदीप धालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार का...

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो रिश्वत मामला: CBI FIR में विजीलैंस चीफ का नाम आने से मचा हड़कंप

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो रिश्वत मामला: CBI FIR में विजीलैंस चीफ का नाम आने से मचा हड़कंप

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले ने अब बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक रूप ले लिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी CBI द्वारा दर्ज एफआईआर में पंजाब विजीलैंस चीफ Sharad Satya Chauhan का नाम सामने आने के बाद पंजाब के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह...

तेल कीमतों पर भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा, बोले- पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद जनता पर डाला महंगाई का बोझ

तेल कीमतों पर भाजपा पर बरसे अमन अरोड़ा, बोले- पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद जनता पर डाला महंगाई का बोझ

आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री Aman Arora ने पेट्रोल, डीज़ल, सीएनजी और एलपीजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होते ही केंद्र सरकार ने तेल की कीमतें बढ़ाकर आम लोगों,...

बरनाला में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, कच्चा कॉलेज रोड पर गोलियां चलने से दहशत; युवक गंभीर घायल

बरनाला में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग, कच्चा कॉलेज रोड पर गोलियां चलने से दहशत; युवक गंभीर घायल

पंजाब के बरनाला में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कच्चा कॉलेज रोड पर अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को घेरकर उस पर गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी...

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी लाखों मरीजों का सहारा, 98 वर्षीय बुजुर्ग भी उठा रहे लाभ

विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) और उससे जुड़ी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। भगवंत मान सरकार की यह योजना खासतौर पर 40 से 90 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के...

Get In Touch
close slider

Get In Touch