दीपावली से पहले पंजाब में बिछा बारूद का ढेर

by | Oct 24, 2018 | States

Oct 24, 2018 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

[metaslider id=”3396″]

हनेश मेहता

———————————

दीपावली का त्योहार आते प्रत्येक वर्ष ही पंजाब का छोटे से लेकर बड़े शहर में पटाखों के बारूद का ढेर बिछ जाता है जोकि किसी समय भी किसी बढ़े हादसे को न्यौता दे सकता है। इस बार भ्ज्ञी दीपावली को बेशक अभी कुछ दिन पड़े है लेकिन पंजाब में पटाखों के बारूद का ढेर बिछ चुका है। जिसके चलते छोटे से लेकर बड़े दुकानदार ने बिक्री के लिए पटाखों को स्टोर कर के रख लिया है। हालांकि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों की बिक्री पर कुछ शर्ते रखी है जिनमें एक मुख्य शर्त है कि जिस पटाखा विक्रेता को सरकारी तौर पर लक्की ड्रा के जरिए पटाखे बेचने को लाईसेंस दिया जाएगा, वही पटाखा विक्रेता पटाखे बेच सकेगा, जिसके लिए पंजाब में करीब 29 तारीख को हर जिले में इस संबंधी लक्की ड्रा निकाला जाएगा और उसमें तय होगा कि कौन से शहर में कौन पटाखे बेच सकेगा। हालांकि यह नियम पिछले वर्ष भी लागू किया गया था लेकिन बावजूद इसके कानून के नियमों को तोड़ पटाखा विक्रेता सरेआम पटाखे बेचते हुए नज़र आ रहे थे। इस बार भी बेशक अभी किसी भी पटाखा विक्रेता को लाईसेंस जारी नही हुआ है लेकिन बावजूद इसके पंजाब के मुख्य शहरों अमृत्सर, लुधियाना, जालंधर, फगवाड़ा, पटियाला इत्यादि शहरों में पटाखा विक्रेतायों ने भारी मात्रा में पटाखा स्टोर कर लिया है। आलम यह है कि कुछ शहरों में तो पटाखा विक्रेतायों ने ऐसे भीड़ भाड़ वाले बाज़ार मे पटाखा स्टोर कर रखा है कि खुदा ना खास्ता कोई अप्रिय घटना घटती है तो फायर बिग्रेड की गाड़ी को पहुंचना भी मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में अगर ऐसे भीड़ भाड़ और रिहायशी ईलाकों में अगर पटाखों के गोदाम में कोई अप्रिय घटना घटती है तो उसका नुकसान लोगों को धमाके की आवाजों में झेलना पड़ेगा।

 

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद

अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

पंजाब पुलिस हुई हाई-टेक: एआई वॉइस रिकगनाइजेशन से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा

 पंजाब में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और गैंगस्टर नेटवर्क पर लगाम कसने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। आम आदमी पार्टी के पंजाब स्टेट मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने बताया कि राज्य की पुलिस को आधुनिक तकनीक से लैस कर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर...

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर भीषण हादसा: टिप्पर से टक्कर के बाद बाइक में लगी आग, युवक की दर्दनाक मौत

पंजाब के मोगा जिले से एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मोगा-कोटकपूरा बाईपास पर हुए इस भीषण हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार युवक बाघापुराना की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार...

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

फिरोजपुर रोड पर बड़ा हादसा टला: तेज हवाओं में वेव मॉल के पास भारी शेड गिरा, यातायात बाधित

रविवार सुबह शहर में अचानक बदले मौसम ने खतरे की स्थिति पैदा कर दी, लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। फिरोजपुर रोड स्थित वेव मॉल के पास सड़क किनारे लगा एक भारी लोहे का शेड तेज हवाओं के कारण उखड़कर सीधे सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि सुबह से ही इलाके में तेज बारिश और आंधी...

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: आंधी-तूफान और बारिश का दौर शुरू, कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब में बदला मौसम, आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश पंजाब में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। रविवार सुबह से ही जालंधर समेत कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी अंधेरा सा माहौल बन गया है। इस अचानक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch