
नालागढ़ उपमंडल के तहत पंजाब को हिमाचल से जोडऩे वाले दभोटा पुल की पंजाब सरकार ने ड़ेढ साल बाद सुध ली है। जुलाई 2023 में बरसात में क्षतिग्रस्त हुए दभोटा पुल के नवनिर्माण की शुरुआत बुधवार को पंजाब सरकार के लोक निर्माण विभाग ने कर दी है।
इस पुल को लेकर प्रदेश के उद्योग संगठन लघु उद्योग संघ ने दभोटा व भरतगढ़ पंचायत के ग्रामीणों के साथ मिलकर इसी पुल पर धरना दिया था। पंजाब सरकार के अधिकारियों ने बुधवार को मौके पर आकर पुल के काम के शुरुआत की वहीं हिमाचल सरकार की ओर से नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा उपस्थित रहे।
इस पुल का निर्माण तीन करोड़ रुपये की राशि से हो रहा है जिसमें हिमाचल व पंजाब ने डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए की राशि जारी की है क्योंकि यह पुल पंजाब व हिमाचल के हिस्से में पड़ता है। पंजाब से आए अधिकारियों ने बताया कि इस पुल का निर्माण कार्य 9 माह में किया जाएगा और ठेकेदार को टेंडर अवार्ड कर दिया गया है।
वहीं हरदीप सिंह बावा ने कहा कि हिमाचल सरकार ने बहुत देर पहले अपने हिस्से का ड़ेढ करोड़ पंजाब सरकार को दे दिया था वहीं पंजाब ने भी इतने ही पैसे डाले हैं। उन्होने कहा कि पहले नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव और बाद में लोकसभा की आचार संहिता लगने के कारण पुल निर्माण में कुछ बिलंब हुआ है लेकिन अब रिकार्ड तोड़ 9 माह में इसके टूटे हुए पिल्लरों की मुरम्मत करके इसको चालू कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो पुल का सुरक्षित हिस्सा है उसके दोनो ओर मजबूत करींट वाल भी लगाई जाएगी।









