
पंजाब के एक वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी के कथित ऑडियो पर सख्त फैसला सुनाते हुए हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इस ऑडियो को हटाने का निर्देश दिया है ।
लुधियाना के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विभा राणा ने एक समाज सेवी के द्वारा डाली गई याचिका पे फैसला सुनाते हुए कहा है कि अति आधुनिक तकनीक से लोगों को भटकाने के लिए बनाई गई इस ऑडियो को फेसबुक, यू ट्यूब, इंस्टा समेत सभी वेबसाइट्स से हटाया जाए ।








