बदमाशों की शामत, पंजाब के इस ईलाके में पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां

by | Apr 10, 2025 | Crime

Apr 10, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब में आए दिन पुलिस व गैंगस्टरों में एनकाउंटर की खबरे सामने आ रही हैं। इसी बीच एक खबर मोगा से सामने आई है, जहां पुलिस व गैंगस्टरों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। जिला पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने बताया कि मोगा पुलिस द्वारा गत रात काबू किए गए 3 कथित गैंगस्टरों रोशनदीप सिंह निवासी हकूमतवाला फिरोजपुर, आकाशदीप सिंह निवासी गांव भंगाली फिरोजपुर तथा गुरजंट सिंह निवासी गांव ख्यालां कलां को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करके हथियारों तथा नकदी समेत काबू किया था।

 

आज जब पुलिस पार्टी गुरजंट सिंह तथा उसके साथियों को हथियारों की बरामदगी के लिए आरोपियों को कोटकपूरा बाईपास पर स्थित साईं धाम मंदिर के पास लेकर गई, तो गुरजंट सिंह तथा उसके साथियों ने पुलिस हिरासत में से भागने का कोशिश करते पुलिस पार्टी पर गोली चला दी, जिस पर फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के प्रभारी मोहकम सिंह द्वारा हवाई फायर किए गए। इस दौरान गोली लगने के कारण गुरजंट सिंह घायल हो गया, जबकि उसका साथी रोशनदीप भागने समय गिरकर घायल हो गया, जिसको पुलिस पार्टी ने तुरंत काबू कर लिया तथा पुलिस पार्टी ने उनसे एक पिस्तौल बरामद किया।

 

इस संबंध में जानकारी देते एस.पी.आई. बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि जब फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहकम सिंह पुलिस पार्टी समेत इलाके में गश्त कर रहे थे, तो उनको जानकारी मिली कि कोटकपूरा बाईपास पर साईं धाम मंदिर के नजदीक 3 संदिग्ध व्यक्ति रोशनदीप सिंह निवासी हकूमतवाला फिरोजपुर, आकाशदीप सिंह निवासी गांव भंगाली फिरोजपुर तथा गुरजंट सिंह निवासी गांव ख्याला कलां जो गैंगस्टर तथा तस्कर लगते हैं, जिनके पास नाजायज हथियार तथा भारी मात्रा में नकदी है।

आज रणदीप सिंह के घर बैठे किसी वारदात को अंजाम देने की धाक में हैं, यदि छापामारी की जाए, तो वह सारे काबू आ सकते हैं। इसके बाद DSP रविन्द्र सिंह, CI इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह, थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रताप सिंह तथा फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज मोहकम सिंह द्वारा बताई गई जगह को घेर लिया तथा 3 गैंगस्टरों को काबू करके उनसे 2 पिस्तौल, 15 कारतूस तथा 9 लाख रुपए नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी कब्जे में ले लिया, जिनके खिलाफ थाना सिटी मोगा में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक अजय गांधी ने कहा कि आज जब पूछताछ दौरान पुलिस पार्टी आरोपियों को साईं धाम मंदिर के पास लेकर गई, तो उन्होंने भागने की कोशिश की तथा गुरजंट सिंह ने पुलिस पर गोली चला दी।

 

कथित गैंगस्टर पहले भी कई बार इस जगह पर रुके थे तथा गुरजंट सिंह अजनाला के दीपू सरकारिया मर्डर केस में शामिल था। वह डोनी बाल जो माझा का गैंगस्टर है, का करिंदा है तथा उसके कहने पर ही काम करता है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।  गुरजंट सिंह, रोशनदीप सिंह तथा आकाशदीप सिंह को साथ मिलाकर इस इलाके में वारदातों को अंजाम देने के लिए आए थे। पुलिस ने बताया कि घायल गुरजंट सिंह अस्पताल दाखिल करवाया गया है। कथित आरोपियों से पूछताछ दौरान और भी सुराग मिलने की संभावना है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

आवारा कुत्ते का 8 वर्षीय बच्चे पर हमला, घायल होने के बाद लोगों में दहशत

दीनानगर शहर में आवारा कुत्तों का बढ़ता आतंक अब लोगों, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। ताजा मामले में शहर के अजीत नगर इलाके में घर के बाहर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत...

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

फगवाड़ा में सनसनी: दफ्तर और सैलून में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग, लाखों का नुकसान

शहर के स्थानीय बस स्टैंड के समीप स्थित माल गोदाम रोड पर शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब कुछ युवकों ने कथित आपसी रंजिश के चलते एक दफ्तर और सैलून में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों प्रतिष्ठानों में रखा...

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

तेज आंधी बनी काल, पेड़ गिरने से पिता और 12 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत

जालंधर में रविवार सुबह आई तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं। जालंधर छावनी क्षेत्र के गांव भोडे सपराए में तेज हवाओं के चलते एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गुजर रही मोटरसाइकिल पर गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार पिता और उनकी 12 वर्षीय...

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

रविवार: जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, किन्हें रहना होगा सतर्क?

28 जून 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग पड़ेगा। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार आज कुछ लोगों को करियर में सफलता मिलेगी तो कुछ को आर्थिक...

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर दो बसों की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। गांव बिधिपुर के समीप पंजाब रोडवेज की एक बस और एक प्राइवेट बस आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कई...

Get In Touch
close slider

Get In Touch