
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज राज्य के लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर सुबह 10 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसमें सभी मंत्रियों को मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के बाद मुख्यमंत्री खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में लैंड पूलिंग स्कीम को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इस स्कीम के तहत किसानों को अपनी ज़मीन पर खेती जारी रखने की अनुमति होगी, और उन्हें ₹50,000 प्रति एकड़ वार्षिक किराया देने का प्रस्ताव पहले ही सामने आ चुका है। अब संभावना है कि यह राशि ₹70,000 प्रति एकड़ तक बढ़ाई जा सकती है।
सरकार ने इस योजना पर गांवों के पंचों और सरपंचों से सुझाव भी लिए हैं और ज़रूरत पड़ने पर योजना में संशोधन किया जा सकता है।









