सीएम भगवंत मान का केंद्र पर हमला – “55 लाख पंजाबियों को मुफ्त राशन से वंचित करना भाजपा का पंजाब विरोधी कदम”

by | Aug 23, 2025 | National

Aug 23, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 55 लाख पंजाबियों को मुफ्त राशन से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि जब तक वह मुख्यमंत्री हैं, एक भी राशन कार्ड रद्द नहीं होगा।

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि केंद्र सरकार राज्य में कुल 1.53 करोड़ राशन कार्डों में से 55 लाख लोगों को दिए जा रहे मुफ्त राशन को बंद करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने बताया कि जुलाई महीने में पहले ही 23 लाख लोगों का राशन बंद कर दिया गया है, जबकि 32 लाख लोगों का राशन 30 सितंबर से बंद करने की धमकी दी गई है।

सीएम मान ने आरोप लगाया कि भाजपा “वोट चोरी” के बाद अब “राशन चोरी” के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र विशेष तौर पर पंजाब को निशाना बना रहा है, जबकि पंजाब ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में सबसे अहम योगदान दिया है।

मान ने राशन कार्ड रद्द करने के लिए दी जा रही शर्तों को हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा कि परिवार का कोई सदस्य यदि चारपहिया वाहन, नौकरी, थोड़ी ज़मीन या आमदनी रखता है तो पूरे परिवार को राशन से वंचित करना अन्याय है। उन्होंने चुनौती दी कि भाजपा नेता अपनी जनसभाओं में इस फैसले को उपलब्धि बताकर दिखाएं।

सीएम मान ने कटाक्ष किया कि एक तरफ गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाता है, वहीं दूसरी ओर उसी गैस कनेक्शन के आधार पर अन्य लाभ छीन लिए जाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की कि गरीब विरोधी शर्तों में ढील दी जाए ताकि दबे-कुचले वर्ग को अधिकतम लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि पंजाब सरकार इस पक्षपातपूर्ण फैसले को किसी भी सूरत में लागू नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र पंजाबियों को “भिखारियों जैसा व्यवहार” करना बंद करे क्योंकि पंजाब अपने अधिकारों के लिए किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा।

मान ने कहा कि पिछली सरकारों की नाकामी के कारण पंजाब को नुकसान उठाना पड़ा है और अब केंद्र की नीतियां राज्य की जनता के हक पर डाका डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत को विश्वगुरु बनाने का सपना तभी पूरा हो सकता है जब 32 लाख पंजाबियों को भूख से जूझने से बचाया जाए।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं पर लगे आरोपों पर कहा कि वे नागरिकों का निजी डाटा इकट्ठा करने के लिए कैंप लगाकर निजता का उल्लंघन कर रहे हैं। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि पहाड़ी राज्यों में बारिश से होने वाली तबाही को रोकने के लिए पंजाब सरकार जल स्रोतों के चैनलाइजेशन की व्यापक योजना बना रही है। बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर अधिकारियों को पुख्ता रणनीति बनाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं।

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

AAP ने नवांशहर में बदला हलका इंचार्ज, रौबी कंग को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक और महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए नवांशहर विधानसभा क्षेत्र के लिए नए हलका इंचार्ज की घोषणा कर दी है। पार्टी ने यह जिम्मेदारी युवा नेता रौबी कंग को सौंपी है।...

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

NOC जारी करने के बदले मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दो कर्मचारियों पर दर्ज किया केस

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। विजिलेंस ब्यूरो ने नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) जारी करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में विभाग के दो कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।...

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई: जेल में बंद गैंगस्टर के दो गुर्गे हथियारों सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर के नेटवर्क से जुड़े दो कथित गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्टल और पांच जिंदा कारतूस...

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए बड़ी खबर! विदेश मंत्रालय की नई सलाह

नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अहम खबर है। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट आवेदकों को सलाह दी है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज DigiLocker (डीजी लॉकर) में अपलोड और लिंक करें। इससे पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज, सरल और पारदर्शी हो...

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी गायक आर नेत के नए गाने पर विवाद, हिंदू संगठन ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप

पंजाबी संगीत जगत के चर्चित गायक आर नेट (R Nait) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उनके नए गीत 'रील' को लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। आरोप है कि गाने के वीडियो में सनातन धर्म से जुड़े प्रतीकों और संतों के स्वरूप को आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch