मुख्यमंत्री की ओर से माझा क्षेत्र को 135 करोड़ रुपए का तोहफा

by | Apr 9, 2025 | National

Apr 9, 2025 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज स्थानीय मिल्क प्लांट के विस्तार के लिए 135 करोड़ रुपए की लागत वाली परियोजना का नींव पत्थर रखा। इस परियोजना से लस्सी, दही और विभिन्न स्वादों वाले दूध सहित अन्य उत्पादों के उत्पादन की क्षमता में वृद्धि होगी।

इस परियोजना का नींव पत्थर रखने के बाद सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन पहले की सरकारों के दौरान कभी नहीं देखे गए क्योंकि उस समय के सत्ताधारी आम लोगों की बजाय केवल अपने परिवारों की ही परवाह करते थे। उन्होंने कहा कि अब हर दिन ऐसे आयोजन हो रहे हैं क्योंकि राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य के हर क्षेत्र में प्रगति और विकास की झलक देखी जा सकती है और इस उद्देश्य के लिए राज्य सरकार पूरी ताकत लगा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वेरका ने अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भी अपने उत्पाद बेचने की शुरुआत की है ताकि दुनिया भर में बैठे लोग ऑनलाइन खरीदारी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का स्वाद ले सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के प्रमुख खिलाड़ियों को वेरका के ब्रांड एंबेसडर के रूप में जोड़ेगी ताकि वेरका के उत्पादों को विश्व भर में पहुंचाया जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब ने बेहतरीन दूध, दही, लस्सी और अन्य उत्पादों का उत्पादन करके देश में ‘श्वेत क्रांति’ का नेतृत्व किया है और सही मायनों में यही राज्य का विकास है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना न केवल मिल्कफेड की उत्पादन क्षमता को बढ़ाएगी बल्कि क्षेत्र में डेयरी उद्योग के विकास में भी योगदान देगी और मिल्क यूनियन अमृतसर से जुड़े डेयरी किसानों को लाभकारी कीमतें प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के लिए नए सेवा नियमों का मसौदा तैयार किया है, जो मिल्कफेड कर्मचारियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नियमों से नियमित कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों के बराबर वेतन मिलेगा। इसके अलावा, अच्छे प्रदर्शन के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदर्शन आधारित छूट भी दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे 1200 कर्मचारियों की नई भर्ती के लिए भी रास्ता खुलेगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतुष्टि की बात है कि मिल्कफेड रबड़ी और काजू बादाम दूध सहित नए उत्पाद लॉन्च कर रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नए उत्पाद विभिन्न उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं को पूरा करेंगे, जिससे मिल्कफेड एक अग्रणी डेयरी ब्रांड के रूप में और मजबूती से उभरेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिल्कफेड का नया मस्कट- ‘वीरा’ भी लॉन्च किया गया है जो ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करेगा और इससे वेरका का अपने ग्राहकों के साथ संबंध और गहरा होगा। उन्होंने कहा कि मिल्कफेड की स्थापना 1973 में पंजाब में डेयरी फार्मिंग को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी और इसका मुख्य उद्देश्य दूध उत्पादकों को लाभकारी कीमतें प्रदान करना, दूध की खरीद को बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायता देना और डेयरी उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग सुनिश्चित करना था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस समय ‘मिल्कफेड पंजाब’ भारत का सातवां सबसे बड़ा दूध सहकारी संस्थान है जिसका सालाना कारोबार 6000 करोड़ रुपए से अधिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने डेयरी किसानों की मदद के लिए अधिक खरीद मूल्य देने के लिए बजट सहायता के रूप में 100 करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि मिल्कफेड की मुख्य ताकत बेहतरीन गुणवत्ता वाले दूध की खरीद और उच्च गुणवत्ता वाले दूध उत्पादों के उत्पादन में है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को सुनिश्चित करने के लिए मिल्कफेड अत्याधुनिक दूध संयंत्रों और दूध जांच उपकरणों में भारी निवेश कर रहा है ताकि पूरी आपूर्ति श्रृंखला में दूध की हर बूंद की गुणवत्ता की अच्छी तरह से जांच की जा सके और उपभोक्ताओं को सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें।
मुख्यमंत्री ने किसानों से वेरका को अधिक से अधिक दूध उपलब्ध कराने के लिए कहा ताकि यह संस्था दूध उत्पादकों को लाभकारी दरों की पेशकश करने के साथ-साथ अपना कारोबार बढ़ाने में सक्षम हो सके। उन्होंने कहा कि मिल्कफेड समय-समय पर नए दूध उत्पाद लॉन्च कर रहा है, जिन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि मिल्कफेड पूरे भारत में अपनी पहुंच बढ़ाने की प्रक्रिया में है और दिल्ली तथा एनसीआर बाजारों में ताजा दूध और अन्य उत्पाद लॉन्च किए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार मिल्कफेड की पुरानी शान बहाल करने के लिए अथक मेहनत कर रही है, जो अपने ब्रांड नाम वेरका के तहत दूध, मक्खन, घी और अन्य डेयरी उत्पादों सहित कई उत्पाद बनाती है। उन्होंने कहा कि ये उत्पाद अपनी अच्छी गुणवत्ता और बेहतरीन स्वाद के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं।

विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पार्टियों के नेता सत्ता के लिए आपस में लड़ रहे हैं, जबकि आम लोगों की सरकार आने वाली पीढ़ियों के कल्याण के लिए अथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष आपस में बंटा हुआ है, जहां नेता सत्ता के लिए एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमेशा सत्ता के लिए लड़ने वाले अवसरवादी और लालची नेताओं से राज्य के लिए कुछ भी अच्छा होने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch