आप नेताओं की सिख जत्थेबंदियों से अपील – गुरपतवंत पन्नू को किया जाए धर्म से निष्कासित

by | Apr 9, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में किए गए गलत टिप्पणी की आप नेताओं ने सख्त निंदा की है। आप नेताओं ने कहा कि पन्नू जानबूझकर अक्सर भड़काऊ बयान देता है क्योंकि नफरत फैलाना ही उसका व्यवसाय है।

बुधवार को फिरोजपुर में आप विधायक फौजा सिंह सरारी, रणबीर सिंह भुल्लर, रजनीश कुमार दहिया और विधायक नरेश कटारिया ने गुरपतवंत पन्नू के मुद्दे पर सामूहिक रूप से एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक फौजा सिंह सरारी ने कहा कि पन्नू जैसे कुछ शरारती तत्व पंजाब की अमन- शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आप सरकार उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। हम डटकर ऐसे लोगों का मुकाबला करेंगे और उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे।

आप नेता ने कहा की बाबा साहब अंबेडकर किसी एक जाति या धर्म के नहीं हैं। वह पूरे देश के हैं और उनकी जयंती पूरे देश में धूमधाम मनाई जाती है। इसलिए यह बयान सिर्फ पंजाब के लोगों को भड़काने के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और वह बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की बदौलत संभव हो सका है।

उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि गुरपतवंत पन्नू जैसे लोग समाज के दुश्मन है। ऐसे लोग किसी के सगे नहीं होते। इसलिए उसकी बातों पर ध्यान न देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पन्नू को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो पंजाब आकर यह बात बोलो, बाहर बैठकर यहां के नौजवानों को भड़काने की कोशिश मत करो।

विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब का भाईचारा बहुत मजबूत है। यह कभी नहीं टूटने वाला। गुरपतवंत पन्नू को सिख धर्म के बारे में नहीं पता है। हमारे गुरुओं ने हमें ‘सरबत दा भला’ का पाठ पढ़ाया है और सभी लोगों को एक समान माना है। गुरु गोविंद सिंह जी ने तो दलित भाईचारे के लोगों को ‘रंगरेटे गुरु के बेटे’ कहा है।

वहीं सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर सिंह जी को हिंद का चादर कहा जाता है क्योंकि उन्होंने हिंदू धर्म और हिंदुस्तान के लिए लड़ाई लड़ी। इसलिए सिख धर्म के आड़ में इस तरह की घटिया बयानबाजी पन्नू की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। मेरी सिख धर्म के सभी जत्थेबंदियों से अपील है कि गुरपतवंत पन्नू को धर्म से निष्कासित किया जाए क्योंकि वह भड़काऊ बयानों से पंजाब और सिख धर्म दोनों का नाम खराब कर है। वह धर्म की आड़ में नफरत फैलाता है।

आप विधायक ने कहा कि हम ऐसे बयानों से डरने वाले लोग नहीं हैं। 14 तारीख को बैसाखी वाले दिन आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता बाबा साहब का जन्मदिवस पूरे धूमधाम से मनाएंगे और पंजाब में लगी उनकी सभी मूर्तियों की रक्षा करेंगे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch