चंडीगढ़ नागरा मर्डर केस में बड़ी सफलता, AGTF ने एनकाउंटर के बाद दो शूटर दबोचे

by | Mar 19, 2026 | Crime

Mar 19, 2026 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चरणप्रीत सिंह नागरा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने हरियाणा के कैथल में मुठभेड़ के दौरान इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान (फिरोजपुर निवासी) और प्रीतम शाह (नवांशहर निवासी) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि राजन हाल ही में नेपाल के रास्ते मलेशिया से अवैध रूप से भारत लौटा था। दोनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

AGTF की टीम ने जब आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए और मौके पर ही काबू कर लिए गए। पुलिस ने उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद किए हैं।

यह सनसनीखेज वारदात बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में दिनदहाड़े हुई थी। नागरा जिम से लौटते समय अपनी फॉर्च्यूनर कार में थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन्हें घेरकर करीब 12 राउंड फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल नागरा को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावर वारदात को अंजाम देते और फरार होते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड के पीछे गैंग कनेक्शन और मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी है। शुरुआती जांच में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ बना इतिहास, ₹943 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ बना इतिहास, ₹943 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का ‘Dil-Luminati India Tour 2024’ भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। मार्च 2026 में जारी एक इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट के मुताबिक, इस टूर ने कुल ₹943 करोड़ की कमाई कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। अर्न्स्ट एंड यंग...

पठानकोट में गैस संकट पर एक्शन: मंत्री कटारूचक्क का औचक दौरा, एजेंसी को लगाई फटकार

पठानकोट में गैस संकट पर एक्शन: मंत्री कटारूचक्क का औचक दौरा, एजेंसी को लगाई फटकार

पठानकोट में रसोई गैस की भारी किल्लत को लेकर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सख्त रुख अपनाया है। आम लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने दीनानगर स्थित गैस एजेंसी पर औचक निरीक्षण किया और मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। मंत्री जब सुबह करीब 9 बजे...

लुधियाना में ‘रील का नशा’ बना खतरा: युवकों ने पिस्तौल लहराकर बनाई वीडियो, पुलिस पर उठे सवाल

लुधियाना में ‘रील का नशा’ बना खतरा: युवकों ने पिस्तौल लहराकर बनाई वीडियो, पुलिस पर उठे सवाल

पंजाब में नशा और हथियारों पर लगाम लगाने के सरकारी दावे एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। ताजा मामला लुधियाना के मोती नगर इलाके का है, जहां दो युवकों द्वारा पिस्तौल लहराते हुए बनाई गई रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक...

पंजाब में मौसम का अलर्ट: 24 घंटों में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पंजाब में मौसम का अलर्ट: 24 घंटों में तेज आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अगले 24 घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार अमृतसर, गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मोगा, मानसा,...

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, बंबीहा गैंग का नाम आया सामने

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को मिली जान से मारने की धमकी, बंबीहा गैंग का नाम आया सामने

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। मशहूर गायक मनकीरत औलख को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार धमकी कथित तौर पर बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल की वायरल ऑडियो के जरिए सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया...

Get In Touch
close slider

Get In Touch