
चंडीगढ़ ग्रेनेड अटैक मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पंजाब पुलिस ने इस हमले के मुख्यआरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंधी डीजीपी पंजाब ने ज़ानकारी सांझी करते हुए बताया कि इस मामले में रोहन मसीह निवासी गांव पासियां, थाना रामदास, अमृतसर देहाती को गिरफ्तार करके अन्य आरोपियों की पहचान के साथ इस मामले को सुलझा लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 MM ग्लॉक पिस्टल बरामद की है। इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए अगली जांच चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर की जा रही है।









