चंडीगढ़ ग्रेनेड हमला, इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेवारी

by | Sep 12, 2024 | Crime

Sep 12, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के पूर्व एस.पी. के घर पर हुए ग्रेनेड अटैक में बड़ा खुलासा सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा इंटरनेशनल ने ली है। दरअसल सोशल मीडिया पर हैप्पी पासिया के अकाऊंट पर एक पोस्ट अपलोड की गई है, जिसमें उक्त संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं पोस्ट में जालंधर के नकोदर में घटी 1986 की घटना का भी जिक्र किया गया है। बता दें कि गत दिवस चंडीगढ़ के सैक्टर 10 स्थित कोठी नं. 575 में ग्रेनेड अटैक से प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन व जांच एजैंसियां लगातार इस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटना की सी.सी.टी.वी. फुटेज को कब्जे में लिया है तथा बारीकी से संदिग्धों की जांच की जा रही है। वहीं जांच एजैंसियां इस वायरल पोस्ट की भी जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक शक है की पाकिस्तान में बैठे रिंदा और USA में बैठे हैप्पी पासिया ने चंडीगढ़ में कोठी में हैंड ग्रेनेड अटैक को अपने लोकल स्लीपर सेल के जरिए अंजाम दिलवाया है।  सूत्रों के मुताबिक शूटर्स और उनके हैंडलर्स को ये जानकारी ही नहीं थी की पूर्व एसपी साल 2023 में अपनी हत्या की साजिश के खुलासे के बाद ये कोठी छोड़ कर चले गए हैं। वो ये मानकर चल रहे थे की कोठी में अब भी पूर्व एसपी रह रहे हैं इसलिए अटैक करवाया गया, लेकिन अब इस कोठी में कोई और परिवार रहता है।

 

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को इनपुट मिला है कि पाकिस्तान में बैठा गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और USA में बैठा खालिस्तानी आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पचिया दोनों मिलकर ISI के इशारे पर पंजाब को दहलाने की साजिश रच रहे हैं।

जिक्रयोग्य है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक कोठी में बुधवार को एक ऑटो से आए कुछ लोगों ने ग्रेनेड फेंक कर हमला किया, जिससे घर के टूट गए थे। हाउस नंबर 575 में घर का शीशा टूट जाने की बात सामने आई थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी, लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन व जांच एजैंसियों में इस अटैक के बाद खलबली मच गई।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch