हिमचाल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी के समीप भरवाईं में एक एच.आर.टी.सी. की बस के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बस के खाई में गिरने से 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार हादसे के समय बस चिंतपूर्णी से होशियारपुर जा रही थी। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। अभी तक की जानकारी के अनुसार इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। किसी के मरने की आशंका नहीं है। पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है।
लुधियाना में 2 किलो सोने की करोड़ों की ठगी, पार्टनरशिप के नाम पर कारोबारी से धोखा
पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना के व्यस्त सर्राफा बाजार से करोड़ों रुपये के सोने की कथित ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि ज्वेलरी कारोबार में साझेदारी और भारी मुनाफे का लालच देकर एक कारोबारी से करीब 2 किलो सोना ले लिया गया और बाद में उसे रिश्तेदारों को...









