
बड़ी ख़बर पंजाब कांग्रेस के दिग्गज़ नेता Partap Singh Bajwa के साथी जुड़ी हुई कारण कि एक मीडिया चैनल में दिए इंटरव्यू के दौरान प्रताप सिंह बाज़वा ने कहा था कि पंजाब को दहलाने के लिए 50 बंब पंजाब में आ चुके है जिसमें से 32 बंब अभी फिलहाल फटने वाले है, जिस बात को लेकर बीते दिन से पंजाब की सियासत काफी गर्माई हुई है। कारण कि खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी बाज़वा पर निशाना साधा था कि आखिर बाज़पा को कैसे पता कि इतने बंब आए और इतने फटने बाकी है।
जिसके बाद पुलिस की जांच एजेंसी भी प्रताप बाज़वा से पूछताछ करने के लिए गई थी, जिसमें पुलिस को कोई ख़ासा सहयोग नहीं मिला था, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने अब प्रताप सिंह बाज़पा पर मामला दर्ज कर लिया है। गौर हो कि प्रताप बाजवा ने उन्हें एफ़आइआर की कापी देने की मांग की थी पर पुलिस ने उन्हें पहले जाँच में शामिल होने की बात कही थी जिसके बाद अब बाजवा पर दर्ज मामले की कापी सामने आई है जो एक महिला पुलिस अधिकारी के बयानों पर ये मामला दर्ज किया गया है। बाजवा पर धारा 197(1) D व 353(2) के तहत मामला दर्ज है।
FIR की कापी पढ़ने के लिए नीचे के लिंक पर क्लिक करें








