पन्नु हारा! ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने ‘डंडे और झंडे’ संग बाबा साहब की मूर्तियों की दिनभर की पहरेदारी

by | Apr 14, 2025 | International

Apr 14, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब भर में डॉ. भीम राव अंबेडकर का जन्मदिवस बेहद उत्साह और सम्मान के साथ मनाया। विधायकों और मंत्रियों समेत आप के हजारों नेताओं व कार्यकर्ता बाबासाहेब को श्रद्धांजलि  देने के लिए सभी जिलों में एकत्र हुए। आप नेताओं ने बाबा साहब के समानता व न्याय के सिद्धांत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

आप नेताओं ने बाबासाहेब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा भारत के संविधान और हाशिए पर पड़े समुदायों के उत्थान में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। आज के दिन को खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू द्वारा डॉ. अंबेडकर के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ भी देखा गया।

एकजुटता और सुरक्षा के प्रतीकात्मक संकेत के रूप में आप कार्यकर्ताओं व नेताओं ने डंडे और झंडे से लैस होकर बाबासाहेब की मूर्तियों की रक्षा की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनकी मूर्तियों को कोई नुकसान न पहुंचे। यह डॉ. अंबेडकर की गरिमा और विरासत को धूमिल करने के प्रयास के खिलाफ खड़े होने की आम आदमी पार्टी के अटूट संकल्प की घोषणा भी थी।

आप नेताओं ने पन्नू को याद दिलाया कि पंजाब हमेशा एकता और समानता का गढ़ रहा है और यहां के लोगों ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों को अपनाया है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य के सद्भाव को कमजोर करने या देश के लोकतंत्र के प्रतीकों का अपमान करने वाले किसी भी विभाजनकारी शक्तियों का मुकाबला करने की शपथ ली।

आप के एक नेता ने कहा, “डॉ. अंबेडकर के सिद्धांत हमें सामाजिक न्याय और समानता के लिए लड़ने को प्रेरित करते रहेंगे। किसी को भी उन्हें बदनाम करने या पंजाब की शांति को भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सिर्फ राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं बल्कि वे बाबा साहब के राजनीतिक- सामाजिक दृष्टिकोण व सिद्धांतों के रक्षक भी हैं।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch