कनाडा में पंजाबी युवक ‘वांटेड’, नकली वकील बनकर वीजा के नाम पर की लाखों की ठगी

by | Mar 12, 2026 | International

Mar 12, 2026 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

कनाडा के ओंटारियो प्रांत से वीजा फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। पंजाबी मूल के एक सिख युवक को नकली इमिग्रेशन वकील बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप में पुलिस ने ‘वांटेड’ घोषित कर दिया है। आरोपी की पहचान हरशरण सिंह अहलूवालिया (34) के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी खुद को ओंटारियो का रजिस्टर्ड इमिग्रेशन वकील बताकर लोगों को कनाडा में वर्क वीजा दिलाने का झांसा देता था। वह वीजा प्रोसेसिंग और लीगल फीस के नाम पर पीड़ितों से करीब 5,000 कैनेडियन डॉलर वसूलता था।

जांच में सामने आया है कि पैसे लेने के बावजूद उसने किसी भी आवेदक की ओर से सरकारी पोर्टल पर वीजा आवेदन दाखिल नहीं किया। इस तरह उसने कानूनी शब्दावली और झूठी पहचान का इस्तेमाल कर कई लोगों को अपने जाल में फंसाया।

मामला सामने आने के बाद वाटरलू रीजनल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी, झूठी पहचान और अन्य आपराधिक धाराओं सहित कुल छह मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आधिकारिक वारंट (WA26025089) भी जारी किया है।

पुलिस के मुताबिक हरशरण सिंह अहलूवालिया किचनर (ओंटारियो) का रहने वाला है और उसके पास कनाडाई पासपोर्ट भी है, लेकिन वह किसी भी कानूनी संस्था में पंजीकृत वकील नहीं है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास आरोपी से जुड़ी जानकारी हो तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular

जालंधर में स्कैनर पेमेंट का झांसा देकर एयरपॉड्स लेकर फरार हुए युवक, CCTV में कैद वारदात

जालंधर शहर से ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो युवक स्कैनर से ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देकर मोबाइल दुकान से एयरपॉड्स लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के अमन नगर इलाके...

इंग्लैंड की ब्यूटी क्वीन Grace Richardson और Charlotte Grant ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

इंग्लैंड की ब्यूटी क्वीन Grace Richardson और Charlotte Grant ने श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

इंग्लैंड से आईं सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता Grace Richardson और Charlotte Grant ने अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने गुरु घर में नतमस्तक होकर पूरी दुनिया की खुशहाली और सरबत के भले के लिए अरदास की।...

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर विवाद, यात्री और महिला क्लर्क की बहस का वीडियो वायरल

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर विवाद, यात्री और महिला क्लर्क की बहस का वीडियो वायरल

पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टिकट काउंटर पर खुले पैसे को लेकर एक यात्री और महिला टिकट क्लर्क के बीच तीखी बहस होती दिखाई दे रही है। मामला सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन ने इसकी जांच...

जालंधर के अवतार नगर में दर्दनाक घटना, कर्ज से परेशान रिटायर्ड अधिकारी ने आग लगाकर दी जान

जालंधर के अवतार नगर में दर्दनाक घटना, कर्ज से परेशान रिटायर्ड अधिकारी ने आग लगाकर दी जान

जालंधर के चौगिट्टी इलाके के पास स्थित अवतार नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कर्ज के बोझ से परेशान एक सेवानिवृत्त नगर निगम अधिकारी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय सोहन सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सोहन सिंह ने देर रात अपने...

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 से 17 मार्च तक बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 14 से 17 मार्च तक बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से बढ़ती गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने 14 से 17 मार्च के बीच पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस अवधि के दौरान राज्य के कई जिलों...

Get In Touch
close slider

Get In Touch