बम की धमकी से हड़कंप: सेंट जोसेफ और IVY-KMV स्कूलों में छुट्टी, पुलिस अलर्ट

by | Dec 15, 2025 | Crime

Dec 15, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

इस समय की बढ़ी खबर जालंधर से है जहां पर अमृतसर के बाद जालंधर के स्कूलों को बम्ब से उड़ाने की धमकी मिली है।

शहर के प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ स्कूल और IVY (आईवीवाई)–KMV स्कूल में बम की धमकी मिलने से सोमवार को अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दोनों स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन तत्काल छुट्टी की घोषणा कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और स्कूल परिसरों को खाली कराकर सघन जांच शुरू की गई।

सेंट जोसेफ स्कूल में शिक्षकों ने सूझबूझ दिखाते हुए बच्चों को मॉक ड्रिल के नाम पर कतारबद्ध तरीके से बाहर निकाला, ताकि किसी प्रकार की घबराहट न फैले। तस्वीरों में सहमे हुए बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ सुरक्षित स्कूल से निकलते देखा गया। अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता साफ नजर आई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी की गंभीरता से जांच की जा रही है और एहतियातन सभी आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए गए हैं। स्कूल परिसरों की बम निरोधक दस्तों द्वारा जांच कराई जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले अमृतसर के कई नामी स्कूलों को भी धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे, जिसके बाद वहां भी स्कूलों में छुट्टी घोषित करनी पड़ी थी। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और साइबर व सुरक्षा एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

समानतावादी समाज की सृजना के लिए लोगों को श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान

पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु रविदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों के तहत जालंधर से हरिद्वार के लिए दमड़ी यात्रा की विशेष ट्रेन रवाना की गई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने संगत को...

AAP vs राघव चड्ढा: उपनेता पद से हटाए जाने पर सियासी घमासान, पार्टी ने उठाए बड़े सवाल

AAP vs राघव चड्ढा: उपनेता पद से हटाए जाने पर सियासी घमासान, पार्टी ने उठाए बड़े सवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने को “सामान्य प्रक्रिया” बताते हुए उनके हालिया रुख पर गंभीर सवाल उठाए हैं। AAP नेताओं का आरोप है कि राघव चड्ढा लंबे समय से पार्टी...

गोवा ट्रिप का सपना टूटा: जालंधर की 5 महिलाओं से ऑनलाइन ठगी, लाखों रुपये गंवाए

गोवा ट्रिप का सपना टूटा: जालंधर की 5 महिलाओं से ऑनलाइन ठगी, लाखों रुपये गंवाए

पंजाब के जालंधर में ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पांच महिला मित्रों को गोवा ट्रिप के नाम पर लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया। पीड़ित महिलाओं की उम्र 40 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है, जो हर साल साथ घूमने का प्लान बनाती थीं। जानकारी के...

NHAI का बड़ा फैसला—बिना FASTag वालों को देना होगा दोगुना टोल, 1 अप्रैल से नियम लागू

NHAI का बड़ा फैसला—बिना FASTag वालों को देना होगा दोगुना टोल, 1 अप्रैल से नियम लागू

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर के टोल प्लाजाओं पर टोल फीस में बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है। इसी के तहत पंजाब के लाडोवाल टोल प्लाजा पर भी नए रेट प्रभावी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब टोल प्लाजाओं पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर...

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर में कांग्रेस पार्षद पर केस दर्ज: लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर युवक पर हमला, पुलिस कर रही छापेमारी

जालंधर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां थाना-1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड-84 के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि पार्षद ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर का डर दिखाते हुए पुराने चुनावी प्रतिद्वंद्वी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से...

Get In Touch
close slider

Get In Touch