
बड़ी ख़बर पंजाब के बटाला ईलाके से आ रही है जहां के किला लाल सिंह पुलिस स्टेशन के पास रात करीब 12:35 बजे आतंकियों ने हमला किया। बताया ज़ा रहा है इस दौरान लगातार तीन धमाकें पुलिस थाने के बाहर हुए है। जिसका दावा खालिस्तान समर्थक आतंकियों द्वारा शेयर की गई पोस्ट में किया गया है। जिसमें कहा गया कि बटाला की उक्त पुलिस चौकी पर हमला खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां ने किया है।
पुलिस थाने के पास हुए उक्त् तीन धमाकों से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। किला लाल सिंह के निवासियों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि बीती रात 3 जोरदार धमाके सुने गए।
आंतकियों द्वारा उक्त पोस्ट में हमले का कारण पीलीभीत में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की गई मुठभेड़ को बताया गया है,

पीलीभीत में 3 खालिस्तानी आतंकी मारे गए थे
गौर हो कि UP के पीलीभीत पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में 3 खालिस्तानी आतंकियों को 23 दिसंबर 2024 को एनकाउंटर में मार गिराया गया था। पीलीभीत पुलिस और पंजाब पुलिस ने यह एनकाउंटर किया था। सभी आतंकी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) के सदस्य थे। इन्होंने 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला किया था।
आतंकियों के पास से 2 एके-47 राइफल, 2 ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए थे। मारे गए आतंकियों में गुरदासपुर के बटाला के रहने वाले गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह शामिल थे।









