
पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को अदालत से बड़ा झटका लगा है। मोहाली की स्थानीय अदालत ने सोमवार को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
जानकारी के अनुसार, विजीलैंस ब्यूरो ने हाल ही में आय से अधिक संपत्ति मामले में मजीठिया को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही वे नाभा जेल में बंद हैं। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उनकी कानूनी टीम ने जमानत के लिए मोहाली कोर्ट में आवेदन दाखिल किया था।
आज इस पर सुनवाई हुई, लेकिन अदालत ने उन्हें किसी भी प्रकार की राहत देने से इन्कार कर दिया। अदालत के फैसले के बाद अब मजीठिया की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उनके वकीलों ने संकेत दिए हैं कि अगला कदम पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनकी टीम हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकती है।








