पंजाब में मौसम विभाग की चेतावनी, यह पांच दिन ……………

by | Aug 18, 2025 | States

Aug 18, 2025 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
[the_ad id="34930"]

पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को जालंधर और होशियारपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने 21 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

18 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, मोहाली, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा, तरनतारन, मोगा, फिरोजपुर, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर साहिब और फाजिल्का में मध्यम बारिश का अनुमान है।

19 और 20 अगस्त को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और अमृतसर में भारी बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
21 अगस्त को भी होशियारपुर और रूपनगर सहित पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

[the_ad id="36914"]
[the_ad id="34930"]

Hanesh Mehta

Chief Editor

[the_ad id="30706"]
[the_ad id="34930"]
Most Popular
पंजाब में खेलों को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 14.63 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का शिलान्यास

पंजाब में खेलों को बढ़ावा: CM भगवंत मान ने 14.63 करोड़ के वर्ल्ड क्लास स्टेडियम का शिलान्यास

पंजाब में युवाओं को खेलों के माध्यम से नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने अपने पैतृक गांव सतौज में 14.63 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया। यह परियोजना राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक मार्ग...

पंजाब में सिंचाई को लेकर बड़ा फैसला: नहरों में रिकॉर्ड पानी, किसानों को ट्यूबवेल छोड़ने की अपील—CM भगवंत मान

पंजाब में सिंचाई को लेकर बड़ा फैसला: नहरों में रिकॉर्ड पानी, किसानों को ट्यूबवेल छोड़ने की अपील—CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने राज्य में टिकाऊ खेती और जल संरक्षण को लेकर बड़ा रोडमैप पेश किया है। अपने पैतृक गांव सतौज के दौरे के दौरान उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जा चुका...

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, कई लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा: सैलानियों से भरा क्रूज डूबा, कई लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जब सैलानियों से भरा एक क्रूज बर्गी डैम में डूब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज आंधी और तूफान के चलते क्रूज अपना संतुलन खो बैठा और खमरिया टापू के पास नदी में समा गया। बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 से...

BJP में शामिल होने के बाद MP राजिंदर गुप्ता पर कार्रवाई, ट्राइडेंट फैक्ट्री पर PPCB का छापा

BJP में शामिल होने के बाद MP राजिंदर गुप्ता पर कार्रवाई, ट्राइडेंट फैक्ट्री पर PPCB का छापा

पंजाब में राजनीति और उद्योग जगत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता पर कार्रवाई हुई है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) ने उनके ट्राइडेंट ग्रुप के धौला स्थित औद्योगिक परिसर पर...

AAP पूरी तरह एकजुट, भाजपा की ‘संकीर्ण राजनीति’ का मिलेगा जवाब: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

AAP पूरी तरह एकजुट, भाजपा की ‘संकीर्ण राजनीति’ का मिलेगा जवाब: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पंजाब की सियासत में आम आदमी पार्टी (AAP) ने एकजुटता का बड़ा संदेश दिया है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर Kultar Singh Sandhwan ने गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal से मुलाकात कर स्पष्ट किया कि पार्टी पूरी तरह मजबूत और संगठित है। मुलाकात के बाद संधवां ने...

Get In Touch
close slider

Get In Touch