पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान होंगे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री नाश्ता योजना विस्तार समारोह के मुख्य अतिथि

by | Aug 23, 2025 | International

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
शीतल वर्मा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 26 अगस्त को चेन्नई में आयोजित होने वाले तमिलनाडु सरकार के मुख्यमंत्री नाश्ता योजना विस्तार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

शनिवार को राज्यसभा सांसद श्री विल्सन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की और उन्हें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन की ओर से इस विशेष आयोजन का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। इस कार्यक्रम में शहरी क्षेत्रों के सभी सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों तक मुख्यमंत्री नाश्ता योजना के विस्तार की घोषणा की जाएगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि इस समारोह में शामिल होना उनके लिए सम्मान और संतोष की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के नेतृत्व में चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि 2022 में शुरू की गई मुख्यमंत्री नाश्ता योजना ने उल्लेखनीय परिणाम दिए हैं।

उन्होंने बताया कि इस योजना ने छात्रों की उपस्थिति में वृद्धि, प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों में रोग दर में कमी और बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार जैसे महत्वपूर्ण प्रभाव डाले हैं। अब तक इस योजना से 34,987 स्कूलों के 7.53 लाख छात्रों को लाभ मिला है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस पहल ने यह सुनिश्चित किया है कि बच्चे भूखे पेट स्कूल न जाएं और कामकाजी माताओं का बोझ भी कम हो। उन्होंने इस अवसर को “समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों की भलाई सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम” बताया।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में शिक्षा और स्वास्थ्य को राजनीति के केंद्र में लाकर सुशासन की नई मिसाल कायम की है।

मुख्यमंत्री ने राज्यसभा सांसद श्री विल्सन का निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि “तमिलनाडु, जो सामाजिक और शैक्षिक सुधारों में अग्रणी है, वहां इस बड़े शिक्षा सुधार का साक्षी बनना उनके लिए गर्व की बात होगी।”

Hanesh Mehta

Chief Editor

शीतल वर्मा
Most Popular
कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों को मारी गोली

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक बार फिर टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैला दी। आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पहुंचकर पहले उनकी पहचान पूछी और फिर दो हिंदू मजदूरों को अलग कर गोली मार दी।...

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का धमाका! 15 मिनट में जीते 2 गोल्ड, जूडो में पहली बार रचा इतिहास

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महज 15 मिनट के भीतर दो स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। भारतीय जूडो खिलाड़ियों अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर देश को लगातार दो गोल्ड दिलाए। खास बात यह रही कि कॉमनवेल्थ...

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर सुनाम को ₹107.78 करोड़ की बड़ी सौगात, CM मान ने किए कई बड़े ऐलान

महान क्रांतिकारी शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर पंजाब सरकार ने उनके जन्मस्थान सुनाम को 107.78 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य स्तरीय समारोह में शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का...

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

यमुनानगर में पंजाब के कारोबारी से करोड़ों का सोना लूटा, चाकू मारकर बदमाश फरार

हरियाणा के यमुनानगर में शनिवार को एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई। पंजाब के अमृतसर से सोने का रॉ-मैटेरियल लेकर यमुनानगर जा रहे एक गोल्ड कारोबारी पर बदमाशों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने कारोबारी पर चाकू से हमला किया, बेटे को पिस्तौल दिखाकर...

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

संसद में दिए भाषण पर मचा बवाल! इंस्टाग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर ‘आप’ सांसद का बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी (आप) के संगरूर से सांसद मीत हेयर ने आरोप लगाया है कि संसद में दिए गए उनके भाषण को भारत में इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर हमला है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए सांसद के संसद में दिए गए भाषण...

Get In Touch
close slider

Get In Touch