भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा नागरिकों को पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने की दिशा में अहम कदम

by | Oct 16, 2024 | States

Oct 16, 2024 | States

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

पंजाब सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को पारदर्शी, सुगम, भ्रष्टाचार मुक्त और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता के तहत आज आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग ने अपने प्रकार का पहला विशेष शिविर आयोजित कर रियल एस्टेट से जुड़े 51 कॉलोनाइजरों को क्लियरेंस सर्टिफिकेट जारी किए गए।

 

पंजाब भवन में आयोजित इस शिविर में आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया और मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने 51 प्रमोटरों/बिल्डरों को कॉलोनियों के लाइसेंस, कंप्लीशन सर्टिफिकेट,  पार्शियल कंप्लीशन सर्टिफिकेट, लेटर का ईटेंट, जोनिंग प्लान, बिल्डिंग प्लान, प्रमोटर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और लेआउट प्लान आदि सौंपे गए।

 

आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री स.मुंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली सरकार द्वारा रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लंबित कार्यों के निपटारे के लिए आज पहली बार ऐसा विशेष शिविर लगाया गया है। नवंबर के अंत में इसी प्रकार का दूसरा शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रमोटरों/डेवलपर्स के कार्यों को पारदर्शिता के साथ प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए ई-मेल transparency.hud@gmail.com बनाई गई है, जिस पर कोई भी सीधी शिकायत कर सकता है।

 

स.मुंडिया ने प्रमोटरों/डेवलपर्स से कहा कि वे सरकार की इस पहल में पूर्ण सहयोग देते हुए विकसित किए जा रहे प्रोजेक्ट्स में वहां के निवासियों को अधिक से अधिक और उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश को फिर से “रंगला पंजाब” बनाने में योगदान डालते हुए शहरों का सर्वांगीण विकास करें ।

 

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी कार्य की लंबितता को लेकर बेहद गंभीर है, जिसके चलते आज यह शिविर आयोजित कर रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के बकाया कार्य पूरे कर उन्हें मौके पर ही सर्टिफिकेट दिए जा रहे हैं। सरकार का यह फैसला प्रदेशवासियों की भलाई, शहरी विकास और राज्य के आर्थिक विकास को बड़ा प्रोत्साहन देगा। सरकार की यह पहल जारी रखते हुए अन्य विभागों के लंबित कार्यों को निपटाने के लिए भी शिविर आदि आयोजित किए जाएंगे।

 

आवास निर्माण और शहरी विकास के सचिव राहुल तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर राज्य के प्रमोटरों/डेवलपर्स के रुके कार्यों के लिए यह अपनी तरह का पहला कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रमोटर और डेवलपर शहरी विकास में महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए अब उन्हें अपने कामों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

 

रियल एस्टेट की कॉन्फेडरेशन के जगजीत सिंह ने सरकार की इस अनूठी पहल का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया।

 

इस मौके पर विभिन्न प्राधिकरणों से संबंधित सर्टिफिकेट सौंपे गए और मौके पर फीडबैक भी ली गई कि उन्होंने कहा कि अगर किसी चरण में कोई समस्या आई हो। शिविर की कार्यवाही का संचालन विभाग की विशेष सचिव अपनीत रियात ने किया। पुडा के सी.ए. और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के निदेशक नीरू कात्याल गुप्ता ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।

 

इस मौके पर बी.डी.ए. और पी.डी.ए. के सी.ए. मनीषा राणा, ए.डी.ए. और जे.डी.ए. के सी.ए. अंकुरजीत सिंह, ग्लाडा के सी.ए. हरप्रीत सिंह और पुडा के ए.सी.ए. ईनायत भी मौजूद थे।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
काबुल पर फिर एयरस्ट्राइक: पाकिस्तान के हमले में 400 मौतों का दावा, अस्पताल भी बना निशाना

काबुल पर फिर एयरस्ट्राइक: पाकिस्तान के हमले में 400 मौतों का दावा, अस्पताल भी बना निशाना

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर भीषण हमलों से दहल उठी है। सोमवार रात पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक में भारी तबाही की खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हुई है, जबकि 250 से अधिक लोग घायल बताए...

गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गैस सिलेंडर की कीमतों और सप्लाई को लेकर चंडीगढ़ में AAP का प्रदर्शन, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और कथित सप्लाई समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) चंडीगढ़ ने रविवार को सेक्टर-17 प्लाज़ा में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नीलम सिनेमा के सामने आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में...

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में लगातार 3 दिन की छुट्टियां, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

पंजाब में मार्च महीने के दौरान कई महत्वपूर्ण सार्वजनिक छुट्टियां पड़ने जा रही हैं। इसी बीच विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का दौर भी जारी है, क्योंकि राज्य के अधिकांश स्कूलों और कॉलेजों में मार्च-अप्रैल के दौरान परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। राज्य में 21 मार्च को...

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

लुधियाना में DRI की बड़ी कार्रवाई, 4.59 किलो हेरोइन बरामद; अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 9.19 करोड़

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की लुधियाना जोनल यूनिट ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जालंधर-लुधियाना हाईवे पर कार्रवाई करते हुए 4.595 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब...

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना बस स्टैंड पर नौसरबाज का शिकार बना हिमाचल का कारोबारी

लुधियाना में ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में हिमाचल प्रदेश से रैडीमेड कपड़ों की खरीदारी के लिए आए एक कारोबारी को नौसरबाज ने बस स्टैंड पर अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने खुद को फार्मासिस्ट बताकर कारोबारी को बातों में उलझाया और बेहोशी की दवा देकर...

Get In Touch
close slider

Get In Touch