भाजपा विधायक की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन

by | Aug 21, 2024 | Crime

Aug 21, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा

भाजपा विधायक हंसराज के खिलाफ शिमला में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, युवती के साथ अश्लील चैट मामले में की गिरफ्तारी की मांग, दबाव बनाने का लगाया आरोप।

गौर हो कि हिमाचल प्रदेश के भाजपा विधायक हंसराज एक बाद फिर से विवादों में हैं।विधायक पर 20 साल की युवती ने अश्लील चैट का आरोप लगाया है। लेकिन केस दर्ज करवाने के 11 दिन बाद युवती अपने आरोपों से पलट गई है। इसके बाद महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक पर निशाना साधा है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।

जिसके चलते ही ,महिला कांग्रेस ने आज शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस का कहना है कि भाजपा विधायक ने युवती पर दबाव बनाया है जिसके बाद वह अपने बयान से पलटी है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं से जुड़ा संगीन अपराध है जिसके बाद हंसराज की गिरफ्तारी होनी चाहिए। भाजपा एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन दूसरी तरफ उनके नेता जिन्हें जनता चुनकर विधानसभा भेजती है ऐसा कृत्य करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल जप्त कर चैट को खंगालकर पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। वहीं उन्होंने भाजपा से भी मामले को लेकर कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है और हंसराज को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है।

https://we.tl/t-zlrCz3c1IO

Hanesh Mehta

Chief Editor

पंजाब सरकार की ओर से आने वाले विज्ञापन
शीतल वर्मा
Most Popular
शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन 1950 सक्रिय, जानें पूरी प्रक्रिया

मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) अभियान के तहत जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए जिला एवं विधानसभा स्तर पर शिकायत निवारण सेल स्थापित किए हैं। साथ ही...

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

कुलचा खाने पहुंचे युवकों पर हमला, सरेआम फायरिंग के बाद एक का अपहरण

पंजाब के लुधियाना में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-32 में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सरेआम दो हवाई फायर किए और एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर इनोवा कार में फरार हो गए।...

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

29-30 जून हीटवेव का कहर, 1 जुलाई से तेज बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी

पंजाब समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है। फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राहत की खबर यह है कि 1 जुलाई से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने की संभावना है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब सहित कई राज्यों के लिए येलो...

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज का राशिफल 29 जून 2026, सोमवार: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

आज सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ज्योतिष आचार्य शीतल वर्मा के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आई है, जबकि कुछ राशियों को निर्णय लेते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल। ♈ मेष...

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

पंजाब में सनातन धर्म के लिए सबसे ज्यादा काम भगवंत मान सरकार ने किया, लव-कुश मंदिर बनाने का ऐलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरदासपुर में आयोजित 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पंजाब सरकार की ओर से सनातन धर्म से जुड़े कई बड़े फैसलों और योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सनातन...

Get In Touch
close slider

Get In Touch