भाजपा की सोच दलित विरोधी, वह वर्षों से आरक्षण खत्म करने की साज़िश रच रही है – आप

by | Aug 22, 2024 | National

Aug 22, 2024 | National

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
यूपीएससी लैटरल एंट्री नियुक्तियों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है। आप नेता पवन कुमार टीनू ने कहा कि भाजपा की सोच ही दलित विरोधी है। वह वर्षों से अनुसूचित जाति- जनजाति आरक्षण खत्म करने की साज़िश रच रही है।

वीरवार को पार्टी मुख्यालय चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करते हुए पवन कुमार टीनू ने कहा कि जब 2018 में लैटरल एंट्री माध्यम से नियुक्तियां हुई उस समय यूपीएससी को प्रधानमंत्री कार्यालय से निर्देश जाता था। उन्होंने मीडिया को एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट भी दिखाई जिसमें कहा गया था कि कम से कम 50 पद लैटरल एंट्री के लिए रखा जाए।

टीनू ने कहा कि लैटरल एंट्री का मकसद उच्च पदों में आरक्षण खत्म करना था इसलिए भाजपा सरकार ने इसके तहत एक-एक कर नियुक्ति की क्योंकि अगर इकट्ठे 50-60 नियुक्तियां करते तो फिर उन्हें आरक्षण के संवैधानिक नियमों का पालन करना पड़ता। उन्होंने कहा कि ऐसी नियुक्ति के लिए यूपीएससी को मात्र दो तीन दिन का ही समय दिया जाता था ताकि किसी को पता न चले और विवाद न हो।

इस बार उनकी पोल खुल गई क्योंकि इकट्ठे 45 नियुक्तियों के लिए विज्ञापन दे दिया। ये फैसला भी सिर्फ इसलिए वापस लिया गया क्योंकि चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगर चुनाव नहीं होते तो फैसला नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि इस बार जब बीजेपी फंस गई तो मामला यूपीएससी पर फेंक दिया, जबकि सारा निर्णय केन्द्र सरकार था। दरअसल भाजपा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को मिले संवैधानिक आरक्षण खत्म करना चाहती है।

पवन टीनू ने कहा कि केंद्र सरकार का दलित आरक्षण के खिलाफ काम करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दलितों के लिए आरक्षण का प्रावधान इसलिए किया गया था कि उनके पास खेती तो छोड़िए, गुजर-बसर करने लायक भी जमीन नहीं थी। उनकी सामाजिक स्थिति भी बेहद दयनीय थी। उन्हें अछूत माना जाता था। इसलिए सरकारी नौकरियों और चुनावों में उनको आरक्षण दिया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ दलितों के खिलाफ ही काम नहीं कर रही है, वह सामान्य वर्ग के भी नौजवानों के खिलाफ भी काम कर रही है। केन्द्र सरकार के विभिन्न विभागों में करीब 9 लाख 80 हजार पद खाली है, उन्हें भरा नहीं जा रहा है। जबकि देश में करोड़ों नौजवान बेरोजगार भटक रहे हैं। इसके अलावा मोदी सरकार में सरकारी नौकरियों की संख्या बहुत कम गई है। 2014 के बाद सिर्फ सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 50 हजार से ज्यादा नौकरियां कम हो गई है। वहीं सरकारी टेलीकॉम कंपनियों में हजारों नौकरियां खत्म हो गई। फिर दर्जनों सरकारी कंपनियों के निजीकरण के कारण हजारों सरकारी नौकरियों के पद समाप्त हो गए।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

एनकाउंटर में दबोचा गया लक्की ओबराय हत्याकांड का आरोपी, पुलिस पर की थी फायरिंग

लक्की ओबराय हत्याकांड में एक और बड़ा और अहम मोड़ सामने आया है। अमृतसर पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में शामिल एक आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में...

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब शिक्षा क्रांति: राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप में 17.5 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

पंजाब में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ राज्यव्यापी माता-पिता वर्कशॉप का आयोजन किया। इस वर्कशॉप में 17.50 लाख से अधिक माता-पिताओं ने भाग लिया, जिससे यह पहल...

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला के मैरिज पैलेस में शादी के दौरान चोरी, लाखों के गहने और नकदी गायब

समराला: समराला के पास घुलाल टोल प्लाजा के नजदीक स्थित रॉयल कैसल मैरिज पैलेस में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। शाम करीब 6 बजे हुई इस वारदात ने शादी की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया। जानकारी के अनुसार दूल्हे की मां जसवीर कौर के पर्स से लाखों...

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्क्रैप गोदाम में भीषण आग, घरों की दीवारों में आई दरारें

वेस्ट हलके के नाहल गांव में स्थित एक स्क्रैप गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में उसने विकराल रूप ले लिया। यह गोदाम रिहायशी इलाके के बीच बना हुआ है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत और रोष दोनों देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना...

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

15 दिन पहले रखी थी नेपाली नौकरानी, ख़ाने में मिला कर गई कांड

मलोट स्थित बिरला कॉलोनी में एक आढ़ती के घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर में काम करने वाली नेपाली नौकरानी ने दो साथियों की मदद से वारदात को अंजाम दिया और स्कूटी पर फरार हो गई। हैरानी की बात यह है कि उक्त नौकरानी...

Get In Touch
close slider

Get In Touch