भाई ही बन गए चोर, अपनी ही बहन के घर में किया हाथ साफ

by | Nov 23, 2024 | Crime

Nov 23, 2024 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

जगराओं में दो भाइयों द्वारा मिलकर बहन के घर में चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी भाइयों ने घर के ताले तोड़कर सोना चोरी कर लिया और सिधवां बेट के ज्वैलर्स को बेच दिया। पीड़ित महिला को जैसे ही इस बारे में पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच कर चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वैलर्स समेत 3 आरोपियों के खिलाफ थाना दाखा में केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह उर्फ ​​मनी निवासी कोट-मान, जसवंत सिंह उर्फ ​​बम्बा निवासी मंडियानी और काला गर्ग ज्वैलर्स मालिक निवासी सिधवां बेट के रूप में हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है।

थाना दाखा के एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला संदीप कौर निवासी मंडियानी ने पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ गांव मंडियानी में रहती है। पति की मौत के बाद वह बुटीक का काम करके अपना और अपने बच्चों का पालन पोषण करती है।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके दो भाई मंदीप सिंह और जसवंत सिंह हैं। उसके दोनों भाई अक्सर उसके घर आते थे। इस कारण उसके भाइयों को उसके घर के बारे में पूरी जानकारी थी। पीड़ित महिला ने बताया कि बच्चों के स्कूल जाने के बाद वह घर को ताला लगाकर बुटीक पर चली गई। बाद में उसके भाइयों ने घर के ताले खोलकर घर से 11 ग्राम का हार, 10 ग्राम की बाली की चेन और 8 ग्राम का लॉकेट, 10 ग्राम की दो अंगूठियां और 10 ग्राम की दो बालियां चोरी कर लीं। 16 नवंबर को उसे चोरी का पता चला।

आरोपी भाई मंदीप ने बताया कि उसने अपने दूसरे भाई के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। सोना चोरी करने के बाद उन्होंने इसे सिधवां बेट के गर्ग ज्वेलर्स को बेच दिया था। जब उसने इस संबंध में गर्ग ज्वेलर्स के मालिक से बात की तो दुकान मालिक बहाने बनाने लगा। पीड़ित महिला ने बताया कि उसे पूरा यकीन है कि उसके भाइयों ने सोना चोरी करके गर्ग ज्वेलर्स के मालिक को बेच दिया है। इसके बाद पुलिस ने ज्वेलर्स मालिक के साथ दोनों आरोपी भाइयों को भी मामले में शामिल कर लिया और तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch