कोई सरकारी छुट्टी 12 सितंबर को नहीं है। गत दिनों 12 सितम्बर की छुट्टी संबंधी सरकारी आदेश जारी किया गया था परंतु देर शाम तक तमाम सरकारी दफ्तरों में कल की छुट्टी संबंधी कुछ भी कलीयर न होने कारण सस्पैंस बरकरार रहा पर देर शाम जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरिन्द्र कुमार शर्मा ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। डीसी जालन्धर ने बताया कि सरकार की ओर से कल की छुट्टी संबंधी प्रशासन के पास कोई नोटिफिकेशन नहीं पहुंचा है, जिस कारण छुट्टी की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि पता चला है कि कुछ स्कूलों में बच्चों को छुट्टी कर दी गई है पर प्रशासन की ओर से किसी भी स्कूल को नोटिस नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में छुट्टी उनकी मैनेजमैंट का अपना फैसला है।
अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 पिस्तौल बरामद
अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। बरामद हथियारों में दो ग्लॉक 9mm...







