Gangster की माँ पर चली गोलियां मामले में इस गैंग ने ली जिम्मेवारी

by | Jun 27, 2025 | Crime

Jun 27, 2025 | Crime

Feature Image
ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।

टाला के कादियां रोड पर गत रात  गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां हरजीत कौर और उनके रिश्तेदार करनवीर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। करनवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल हरजीत कौर को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। अमृतसर में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

 

इस दोहरे हत्याकांड की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बंबीहा गैंग के सदस्यों की ओर से इस वारदात की जिम्मेदारी ली गई है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद पुलिस ने अब मामले की जांच गैंगवार के एंगल से भी शुरू कर दी है। दरअसल, यह पोस्ट गोपी घनश्यामपुर ग्रुप के इंस्टाग्राम पेज पर डाली गई है, जिसमें प्रभू दासूवाल और कौशल चौधरी ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। बताया जा रहा है कि ये दोनों गैंगस्टर हरियाणा से संबंध रखते हैं। हालांकि, ‘पंजाब केसरी’ इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

 

Hanesh Mehta

Chief Editor

Most Popular
फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा में ‘आप’ नेता दलजीत राजू की कार के शीशे टूटे, पहले भी मिल चुकी हैं गैंगस्टरों की धमकियां

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के बीसी विंग के दोआबा इंचार्ज दलजीत राजू की कार के शीशे संदिग्ध परिस्थितियों में टूटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में एक बार फिर दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार,...

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर करते थे ब्लैकमेल, पंजाब पुलिस ने साइबर ठगी गैंग का किया पर्दाफाश

पंजाब पुलिस के स्टेट साइबर क्राइम डिवीजन ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार...

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

हाईवे पर पंजाबी सिंगर राणा सहोता पर हमला करने की कोशिश, हवाई फायरिंग से मचा हड़कंप

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के प्रसिद्ध गायक राणा सहोता से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 7 मार्च की रात मोहाली से अपने पैतृक गांव बारा पिंड (गोराया) लौटते समय बंगा-नवांशहर हाईवे पर कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और...

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

जालंधर में संदिग्ध गतिविधियों का मामला, बस स्टैंड के पास देह व्यापार का आरोप

पंजाब के जालंधर शहर में देर रात संदिग्ध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मच गया। मामला बस स्टैंड के नजदीक नरिंदर सिनेमा के पास का है, जहां मंगलवार रात करीब 12 बजे एक निहंग सिंह द्वारा दो युवतियों से पूछताछ किए जाने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई। जानकारी के अनुसार तरना दल...

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

14 मार्च से लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का पक्का मोर्चा, टोल फ्री करने का ऐलान

पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजाओं में शामिल लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर किसानों के आंदोलन के कारण फ्री हो सकता है। किसानों ने 14 मार्च से यहां पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया है, जिससे वाहन चालकों को टोल टैक्स से राहत मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक...

Get In Touch
close slider

Get In Touch